उन्नाव।भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर गुरुवार, 15 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी कार्यालय, उन्नाव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयचंद विमल ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जीवन सादगी, संघर्ष, शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने अपने परिश्रम और प्रतिभा के बल पर देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया। डॉ. कलाम का मानना था कि सपने वही होते हैं जो इंसान को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा देते हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. कलाम के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में शिक्षा, समानता, सद्भाव और विकास को बढ़ावा देने का काम किया है।
