उन्नाव में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान, एक ही रस्सी से लटके मिले दोनों…….

उन्नाव। रविवार दोपहर प्रेमी प्रेमिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों पेड़ से एक ही रस्सी से लटके मिले। युवक-युवती रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन थे। बाग से गुजर रहे गांव वालों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने दोनों की बॉडी को नीचे उतरवाया। गांव वालों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला बिहार थाना क्षेत्र धमनीखेड़ा गांव का है।

छत्ताखेड़ा गांव निवासी बाबूलाल पासी के बेटा अभय कुमार (24) का महरामऊ गांव के श्यामलाल पासी की बेटी प्रीति (22) अफेयर था। दोनों में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन का रिश्ता था। प्रीति-अभय रविवार सुबह करीब 10 बजे चुपचाप अपने-अपने घरों से निकले थे।


रविवार दोपहर दोनों धमनीखेड़ा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास आम के बाग में पहुंचे। यहां कुछ देर बातचीत के बाद दोनों ने फांसी लगा ली। वहां से गुजर रहे गांव वालों ने दोनों की बॉडी देखी शोर मचाया। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों के अनुसार, प्रीति की शादी 30 नवंबर 2025 को बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के शहतन गांव में हुई थी। इन दिनों वह मायके में रह रही थी। बीती रात करीब 2 बजे प्रीति घर से निकली थी। सुबह परिजनों को पता चला तो पुरवा थाने में शिकायत दी। प्रीति के परिवार में उससे बड़ी बहन आरती और तीन भाई कुलदीप, सचिन व संदीप हैं।

वह 4 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके पिता किसान हैं। भाई कुलदीप दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। सचिन ढाबे पर काम करता है। संदीप दुबई में जॉब करता है। अभय के एक बहन हैं। पिता बीमार रहते हैं। अभय फैक्ट्री में नौकरी करता है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया- शुरुआती जांच में दोनों में अफेयर की बात सामने आई है। रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते थे। परिजनों और गांव वालों से बात की जा रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।

Related posts