भव्य श्री शिवमहापुराण कथा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उन्नाव के शीर्ष अधिकारी…..

उन्नाव। महादेव की भक्ति और आस्था के महापर्व दिव्य श्री शिवमहापुराण कथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक NH-31, गौरी–बीघापुर, उन्नाव में आयोजित होने वाली भव्य कथा के आयोजन स्थल का जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी कृति राज ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं आयोजन की तैयारियों को लेकर आवश्यक जानकारी ली गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं जिला सहकारी बैंक उन्नाव के अध्यक्ष अरुण सिंह भी मौजूद रहे।

Related posts