उन्नाव । बांगरमऊ छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में एनएसएस स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में बांगरमऊ के छात्र ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर रूरी स्थित श्री विशंभर दयाल त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एनएसएस इकाई- ‘शक्ति’ के स्वयंसेवक मुर्शिद आलम को सामाजिक सेवा एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता के लिए ‘कर्मवीर’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष है। प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत दुबे ने बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान अन्य छात्रों को समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप कुमार शुक्ला ने भी शुभकामनाएं दीं।
