झांसी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा पीड़िता के साथ शादी झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व पीड़िता द्वारा मना करने पर गाली गलौज कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने के संबंध में थाना सीपरी बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 463/2026 धारा 69/352/351(3) बी०एन०एस० से संबंधित अभियुक्त- लल्लन उर्फ मुहम्मद रिजवान पुत्र जमील उम्र करीब 40 वर्ष निवासी आजाद नगर कोंच थाना कोंच जिला जालौन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
वादिया/पीड़िता उम्र करीब 33 वर्ष द्वारा थाना सीपरी बाजार पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर वादिया के साथ शारीरिक उत्पीड़न व शारीरिक सम्बन्ध बनाकर, शादी करने से इन्कार करते हुए, वादिया को गंदी-गंदी गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
