मणिकर्णिका वुमेन्स क्लब का चौथा अधिष्ठापन एवं अवार्ड समारोह संपन्न……..

नवीन बोर्ड ने संभाली जिम्मेदारी, उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों एवं कार्यक्रम निदेशकों को किया सम्मानित……

झांसी। मणिकर्णिका वुमेन्स क्लब, झांसी का चौथा अधिष्ठापन (इंस्टॉलेशन) एवं अवार्ड समारोह रविवार, 4 अक्टूबर 2026 को होटल नटराज सरोवर में उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सपना सराओगी ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति बाजपेयी ने किया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी रमा निरंजन उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ नीति शास्त्री ने सहभागिता की। अतिथियों एवं क्लब की सदस्यों ने नवगठित बोर्ड को शुभकामनाएं देते हुए क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान निवर्तमान बोर्ड की प्रेसिडेंट ओमनी राय एवं वाइस प्रेसिडेंट नूपुर अग्रवाल ने नव-निर्वाचित बोर्ड को विधिवत कार्यभार सौंपा। नवीन बोर्ड में प्रेसिडेंट मोनिका कोचर, वाइस प्रेसिडेंट तमन्ना राय, ट्रेजरर संयुक्ता शर्मा तथा सेक्रेटरी प्रेरणा हजेला को जिम्मेदारी सौंपी गई।

क्लब की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली फाउंडिंग मेंबर्स सिमरित जिज्ञासी, सोनिया सिंह, रचना कुदरिया एवं ट्विंकल बंसल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं डाइस मेंबर्स दीप्ति सोनी, कशिश अग्रवाल, दर्शना सोनी, अंजलि अग्रवाल एवं मोना राय को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वर्षभर क्लब की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रोग्राम डायरेक्टर्स को भी समारोह में सम्मानित किया गया। करवा चौथ कार्यक्रम के लिए नीलू नरवानी एवं नेहा अग्रवाल, मास्करेड कार्यक्रम के लिए डॉ. फेरी चंदेल एवं मोनिका कोचर, न्यू ईयर कार्यक्रम के लिए सिमरित जिज्ञासी एवं ज्योत्सना पांडे, होली कार्यक्रम के लिए नेहा तिवारी एवं अंजलि अग्रवाल, मणिकर्णिका विवाह उत्सव के लिए राखी मिश्रा एवं कविता पांडे, पूल पार्टी के लिए प्रीति बाजपेयी तथा तीज कार्यक्रम के लिए दर्शना सोनी एवं प्रियंका नाचौला को मोमेंटो एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

समारोह में क्लब की पूर्व प्रेसिडेंट नेहा तिवारी, प्रेरणा सहवानी, मायरा, अमृता बंसल, आकांक्षा, निशा साहू, प्रीति साहू, सरिता मित्तल, जसप्रीत चावला , हिना करवानी, , रश्मि श्रीवास्तव, स्वालेहा खान, नम्रता गुप्ता एवं दीपा गुप्ता सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की उपलब्धियों, वर्षभर की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए मणिकर्णिका वुमेन्स क्लब को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related posts