आगामी नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत नगर आयुक्त महोदय ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की…….


झांसी,आगामी नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त महोदय द्वारा नगर निगम के सफाई, निर्माण, मार्ग प्रकाश एवं पशु कल्याण विभाग सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।


नगर आयुक्त महोदय ने निर्देश दिए कि नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत मंदिरों एवं प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए तथा कूड़े का नियमित उठान सुनिश्चित किया जाए। श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं गड्ढों की भराई कराई जाए। मार्ग प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखते हुए खराब लाइटों को शीघ्र ठीक कराया जाए साथ ही पशु कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों के आसपास आवारा पशुओं के विचरण पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए।

सभी जोनल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करें तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।
नगर आयुक्त महोदय ने निर्देश दिये गये कि नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इस हेतु सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।


बैठक में अपर नगर आयुक्त प्रथम, अपर नगर आयुक्त द्वितीय, मुख्य अभियंता, जोनल अधिकारी ,पशु कल्याण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts