स्नातक MLC प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने दाखिल किया नामांकन……..


झाँसी । प्रयागराज,इलाहाबाद और झाँसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ प्रस्तावक एवं समर्थक मौजूद रहे।

डॉ. मानसिंह यादव समाजवादी पार्टी के द्वारा नामांकन पत्र में प्रस्तावक के रूप में एस.पी. सिंह, सत्यवीर मुन्ना, रईस अहमद, गोविन्द प्रसाद, रुपनाथ यादव, उत्तम सिंह, उदय राज यादव, श्रीकान्त यादव और आष यादव सहित अन्य लोगों के नाम दर्ज किए गए।

वहीं दूसरे प्रस्तावक समूह में छोटे लाल, अजीत सिंह (कौशाम्बी), राकेश कुमार, अभिषेक सिंह, दिलीप आर यादव, संजय मारपाल तथा उमेश कुमार यादव सहित अन्य प्रस्तावकों के नाम शामिल हैं।

नामांकन के दौरान समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि वह स्नातक मतदाताओं की समस्याओं और उनके अधिकारों को प्रमुखता से उठाने के लिए चुनाव मैदान में हैं।

Related posts