जिलाधिकारी ने किया रूपाधमना में बेमौसम बारिश से क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण……

प्रभावित कृषकों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

————–

        झांसी: आज जिलाधिकारी ने तहसील मऊरानीपुर के ग्राम रूपाधमना में बेमौसम बारिश के कारण क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया। 

       जिलाधिकारी ने एक कृषक के खेत पर पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित लेखपाल से फसल क्षति के सर्वे की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने प्रभावित कृषकों को नियमानुसार यथासंभव मुआवजा उपलब्ध कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जिला कृषि अधिकारी को ग्राम की स्थिति का विस्तृत अध्ययन करते हुए कृषकों को फसल क्षति से बचाव तथा कृषि आय में वृद्धि के लिए आवश्यक सुझाव एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

       इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी अन्य समस्याओं को भी सुना। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं के निराकरण एवं पात्र कृषकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए ग्राम में विशेष शिविर आयोजित किए जाने के निर्देश दिए।

       निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार, संबंधित लेखपाल, कृषि विभाग के तकनीकी सहायक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts