जिला अध्यक्ष बनने पर उन्नाव पहुंचे नवागत सपा जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल, पार्टी कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

उन्नाव (देवेश प्रताप सिंह राठौर) समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार उन्नाव आगमन पर जयचंद्र विमल का पार्टी कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। उनके पहुंचने पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्वागत कार्यक्रम में सपा प्रवक्ता सुनील सिंह साजन, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व विधायक पुरवा उदय राज, वरिष्ठ जिला पंचायत सदस्य शुजाउर्रहमान शुजा, फैसल रहमान सफ़वी राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा, अफजाल अहमद, मोहम्मद यामीन, पूर्व राज्य मंत्री सुधीर रावत, मोहान विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी आंचल वर्मा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दे कि नवागत जिलाध्यक्ष जयचंद्र विमल ने स्वागत के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। पहली बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्नाव पहुंचे जयचंद्र विमल के स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई।

Related posts