बाराबंकी: सामाजिक सेवा, जनसरोकार के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, सिटीजन फोरम के संस्थापक अमीर हैदर साहब का गांधी भवन में नागरिक अभिनंदन किया गया। गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट एवं सेवा सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
जनहित के लिए समर्पित लोगों का सम्मान जरूरी
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि जनहित के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली शख्सियतों का सम्मान वास्तव में समाज के मूल्यों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अमीर हैदर साहब ने कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है।
सम्मान पद का नहीं, कर्म और समर्पण का होना चाहिए
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने कहा कि सम्मान किसी पद का नहीं, बल्कि व्यक्ति के कर्म और समाज के प्रति उसके समर्पण का होना चाहिए। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
जनसरोकारों के लिए काम करना जीवन का उद्देश्य: अमीर हैदर

सम्मानित किए जाने के बाद अमीर हैदर साहब ने कहा कि जनसरोकारों के लिए काम करना उनके जीवन का उद्देश्य रहा है। उन्होंने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाने और जनहित के लिए कार्य करते रहने की बात कही।
सभा को सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष मो उमैर किदवाई, पूर्व मंत्री एवं रामनगर विधायक हाजी फरीद महफूज किदवाई, सदर विधायक सुरेश यादव, पूर्व एमएलसी राजेश यादव ‘राजू’ ने सम्बोधित किया। समारोह में मुख्य रूप से धीरेन्द्र वर्मा, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन लाल द्विवेदी, उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव, समाजसेवी मनोज जायसवाल, सभासद ताज बाबा राईन, पूर्व प्रमुख तालिब नजीब कोकब, पूर्व विधायक सरवर अली खान, तौकीर कर्रार, मो उमैर किदवाई, अनवर महबूब किदवाई, आफाक अली, विजय कुमार सिंह ‘मुन्ना’, सत्यवान वर्मा, अजीज अहमद, जिला बार एसो. के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य मो. अहमद शहेनशाह, धनंजय शर्मा, परवेज अहमद, अक्षत शुक्ला, पाटेश्वरी प्रसाद, विनय कुमार सिंह ‘गुड्डू’, अलीम किदवाई, सपा प्रवक्ता फराज किदवाई, साकेत मौर्य, मोहम्मद हारिस, सभासद अश्वनी शर्मा ‘शिवा’, अताउर्रहमान ‘सज्जन’ आदि कई लोग मौजूद रहे।
