‌सेवा संकल्प यात्रा का सदर विधानसभा में जगह-जगह भव्य स्वागत

उन्नाव (देवेश प्रताप सिंह राठौर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा के सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते ही सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। बाईपास स्टेडियम से लेकर परियर स्थित बाबा बलखंडेश्वर मंदिर तक यात्रा का घोड़ों, ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा एवं फूल-मालाओं से जगह-जगह अभिनंदन किया गया। यात्रा को सेवा गतिविधियों से जोड़ने की व्यापक योजना के तहत देशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।बाईपास स्टेडियम पर प्रमोद सिंह पवन, प्रदीप सिंह एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आचार्यों के शंखनाद के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। शास्त्री पार्क के पास प्रखर गुप्ता, सूर्यांश गुप्ता एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बस स्टॉप पर निराश्रित लोगों को भोजन कराया गया और यात्रा का स्वागत किया गया।बड़ा चौराहा पर प्रबुद्धजनों का सम्मान हुआ, जबकि छोटा चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत करने के साथ दिव्यांगजनों का सम्मान किया। गांधी नगर तिराहे पर जेसीबी से पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल साथियों का अभिनंदन किया गया तथा गौसेवकों को सम्मानित किया गया। शेखपुर नहर पर सफाईकर्मियों का सम्मान करते हुए कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

करोवन मोड़ पर किसानों का सम्मान, सरोसी ब्लॉक स्थित परिहार गेस्ट हाउस में सेवा संकल्प यात्रा टीम का स्वागत-सम्मान एवं भोजन कराया गया। करोवन बाजार में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत कर बच्चों को उपहार वितरित किए तथा वृक्षारोपण किया गया। सरोसी में विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की गईं। हाजीपुर में नीलम सोनी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत करते हुए मातृशक्ति का सम्मान किया गया।
यात्रा के परियर पहुंचने पर बाबा बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत, शिक्षकों का सम्मान एवं गंगाजली भेंट कर यात्रा को आगे के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प यात्रा सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया, उससे यात्रा में नई ऊर्जा का संचार हुआ। उन्होंने सभी के साथ आत्मीय संवाद करते हुए यात्रा को उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला महामंत्री मनीष जायसवाल, नवाबगंज चेयरमैन दिलीप लश्करी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह, जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष धीरज सिंह, प्रमोद सिंह पवन, प्रदीप सिंह, प्रीति सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, नगर महामंत्री नीरज शुक्ला एवं यात्रा प्रभारी दिव्यांश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related posts