रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन से पहले मदरसे में हुई दुआ-ए-खैर, सेहत और सलामती के लिए मांगी गई विशेष दुआ

लखनऊ: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन से एक दिन पहले राजधानी लखनऊ स्थित मदरसा अब्दुल हई में दुआ-ए-खैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के पूर्व सदस्य क़मर अली की ओर से कराया गया, जिसमें मदरसे के बच्चों, शिक्षकों और उलेमा ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सलामती के लिए विशेष दुआ की। दुआ-ए-खैर के दौरान देश की खुशहाली और अमन-चैन की भी कामना की गई।

बच्चों, शिक्षकों और उलेमा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

कार्यक्रम में मदरसे के बच्चों, शिक्षकों और उलेमा ने सामूहिक रूप से राजनाथ सिंह के जन्मदिन की खुशी मनाई और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

Related posts