नई दिल्ली: ओप्पो की नई रेनो 16 सीरीज की पहली सेल आज यानी 9 जुलाई से शुरू हो गई है। इस सीरीज में Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों फोन को दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में उतारा गया है। कंपनी ने इसके साथ OPPO Bubble सेकंड स्क्रीन एक्सेसरी भी पेश की है, जिसे ग्राहक अलग से खरीद सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता की जानकारी
Oppo Reno 16 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 61,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 67,999 रुपये है।
Oppo Reno 16c के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 46,999 रुपये है। इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 55,999 रुपये है।
OPPO Bubble सेकंड स्क्रीन एक्सेसरी को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन और एक्सेसरी की बिक्री दोपहर 12 बजे से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है।
Oppo Reno 16 के फीचर्स
Oppo Reno 16 में 6.32 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर, 12GB तक LPDDR5x रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रावाइड लेंस और टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6700mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Oppo Reno 16c में मिलेगी 7000mAh बैटरी
Oppo Reno 16c में 6.57 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर, LPDDR4x रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
फोन में मिलेंगे ये अतिरिक्त फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16 दिया गया है। इसके अलावा फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 5G कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 5.4 और USB टाइप-C जैसे फीचर्स मिलते हैं।
