बिहार में प्रभारी मंत्रियों की सूची जारी: पटना से मुजफ्फरपुर तक बांटी गई जिम्मेदारियां, जानें किस मंत्री को कौन सा जिला मिला

पटना: बिहार सरकार ने प्रभारी मंत्रियों के जिलों की नई सूची जारी कर दी है। सरकार की ओर से अलग-अलग मंत्रियों को विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस सूची में विजय कुमार चौधरी को राजधानी पटना और नालंदा का प्रभार दिया गया है, जबकि डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को मुजफ्फरपुर और बांका की जिम्मेदारी मिली है।

सरकार की ओर से जारी सूची के मुताबिक, बिजेन्द्र प्रसाद यादव को सारण, श्रवण कुमार को पूर्वी चंपारण और शिवहर का प्रभार सौंपा गया है। वहीं विजय कुमार सिन्हा को गया और गोपालगंज की जिम्मेदारी दी गई है।

इन मंत्रियों को मिली अहम जिलों की जिम्मेदारी

राम कृपाल यादव को बेगूसराय, नीरज मिश्रा को भागलपुर, दामोदर रावत को समस्तीपुर और संजय सिंह टाइगर को कैमूर जिले का प्रभारी बनाया गया है। अशोक चौधरी को रोहतास और भगवान सिंह कुशवाहा को सुपौल का जिम्मा सौंपा गया है।

इसके अलावा अरुण शंकर प्रसाद को भोजपुर, मदन सहनी को खगड़िया, डॉ. संतोष कुमार सुमन को नवादा और रमा निषाद को औरंगाबाद जिले का प्रभारी बनाया गया है। रत्नेश सादा को पूर्णिया और कुमार शैलेन्द्र को दरभंगा की जिम्मेदारी दी गई है।

सीतामढ़ी से किशनगंज तक नई जिम्मेदारियां तय

शीला कुमारी को मधेपुरा, केदार प्रसाद गुप्ता को सीवान और लखेन्द्र कुमार रोशन को पश्चिम चंपारण का प्रभार सौंपा गया है। वहीं सुनील कुमार को लखीसराय और श्रेयसी सिंह को सीतामढ़ी जिले की जिम्मेदारी मिली है।

मो. जमा खान को जहानाबाद, नन्दकिशोर राम को बक्सर और शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को किशनगंज का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. प्रमोद कुमार को कटिहार, रेनू गुप्ता को शेखपुरा, मिथिलेश तिवारी को सहरसा और डॉ. रामचन्द्र प्रसाद को अररिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही संजय कुमार सिंह को जमुई, संजय कुमार को मुंगेर और दीपक प्रकाश को अरवल जिले का प्रभार दिया गया है।

कैबिनेट विस्तार के बाद जारी हुई सूची

गौरतलब है कि बिहार में हाल ही में सम्राट चौधरी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ था। इसके बाद अब प्रभारी मंत्रियों के जिलों का बंटवारा किया गया है। बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), हम और आरएलएम कोटे से बने मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी कोटे से विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, केदार गुप्ता, रमा निषाद समेत कई नेताओं को मंत्री बनाया गया था। वहीं जेडीयू कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी और जमा खान समेत कई चेहरे सरकार में शामिल हुए।

इसके अलावा एलजेपी (आर) कोटे से संजय पासवान और संजय सिंह, हम कोटे से संतोष सुमन और आरएलएम कोटे से दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह मिली थी।

 

Related posts