होर्मुज बंद… एयरलाइंस SOS! क्या आसमान भी होगा लॉक?

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

जंग सिर्फ बॉर्डर पर नहीं लड़ी जाती…कभी-कभी वो आपकी फ्लाइट टिकट पर भी दिखती है। और इस बार Middle East का तनाव सीधे आपकी जेब पर हमला कर रहा है। Iran और United States की टकराहट अब आसमान तक पहुंच चुकी है।

एयरलाइंस का SOS: सिस्टम हिल गया

Federation of Indian Airlines ने सरकार को साफ संदेश दिया है— या तो मदद करो… या फिर फ्लाइट्स रोकने के लिए तैयार रहो। Air India, IndiGo और SpiceJet जैसी बड़ी कंपनियां अब survival mode में हैं। यह warning नहीं… aviation sector का alarm है।

ईंधन ने तोड़ी कमर: 40% खर्च सिर्फ ATF

Airlines का सबसे बड़ा खर्च—fuel। और जब वही fuel “luxury” बन जाए, तो business crash होना तय है। ATF की कीमतों में “अतार्किक बढ़ोतरी” ने पूरी गणित बिगाड़ दी है। कुल ऑपरेशन कॉस्ट का लगभग 40% हिस्सा सिर्फ fuel खा रहा है। उड़ान अब हवा में नहीं… खर्च में फंस गई है।

होर्मुज स्ट्रेट: दुनिया की नाड़ी पर ताला

Strait of Hormuz—जहां से दुनिया का लगभग 20% तेल गुजरता है। और अब… यह chokepoint ब्लॉक है। सऊदी, कतर, UAE से आने वाला तेल रुक गया। Supply कम… demand वही…Result? Prices explode एक समुद्री रास्ता बंद… और पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था कांप गई।

73 रुपये का झटका: इंटरनेशनल उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित

घरेलू उड़ानों के लिए बढ़ोतरी सीमित है…लेकिन international routes पर ATF में ₹73/L की उछाल ने खेल बदल दिया। ऊपर से—
गिरता रुपया, 11% excise duty यह combination airlines के लिए “perfect storm” बन चुका है। यह crisis नहीं… financial chokehold है।

यात्रियों के लिए बुरी खबर: महंगा और मुश्किल सफर

अगर हालात ऐसे ही रहे— तो airlines अपने aircraft खड़े करने को मजबूर होंगी।

मतलब:-
Flights cancel
Ticket prices skyrocket
Travel becomes painful

लंबी दूरी की यात्रा अब luxury बन सकती है। अगली बार flight search करोगे… तो shock मिलेगा।

सरकार से मांग: अब या कभी नहीं

Airlines ने सरकार से clear demand रखी है—
 Financial bailout
 ATF पर tax relief
 Crack Band mechanism की वापसी

यह system fuel price volatility को control करता है। अगर सरकार ने timing miss की… तो sector crash कर सकता है।

बड़ा सवाल: जंग का असली असर कौन झेलेगा?

Middle East में geopolitical fight चल रही है… लेकिन उसका असर Indian middle class पर पड़ रहा है। आपकी flight, आपका budget, आपकी planning— सब इस global crisis के hostage बन चुके हैं। जंग कहीं भी हो… कीमत आम आदमी देता है।

यह सिर्फ aviation crisis नहीं… यह global dependency की सच्चाई है। जब तेल की supply politics में फंसती है— तो economy, travel और रोजमर्रा की जिंदगी सब हिल जाते हैं। India के लिए यह एक warning है— Energy security अब luxury नहीं… necessity है। अगली breaking news flight delay नहीं होगी… शायद “No Flights Available” होगी।

अमेरिका ने फिर रोका ईरानी जहाज—क्या बस फॉर्मैलिटी है Peace Talk?

Related posts

Leave a Comment