‘खाली सीट नहीं… संदेश है’: ईरान का इमोशनल पावर प्ले

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

इस्लामाबाद में होने वाली ईरान-अमेरिका बैठक से पहले जो तस्वीर सामने आई, उसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया। विमान की सीटों पर बैठे यात्री नहीं… बल्कि मृत बच्चियों की तस्वीरें थीं। ये कोई साधारण दृश्य नहीं—ये एक संदेश है, वो भी बिना एक शब्द बोले।

ईरान ने साफ कर दिया है—यह सिर्फ बातचीत नहीं, बल्कि “जख्मों की फाइल” लेकर आया है।

‘मेरे सहयात्री’: एक तस्वीर, हजार संकेत

ईरानी संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf ने जब X पर तस्वीर शेयर की और लिखा—“इस फ्लाइट में मेरे सहयात्री”… तो ये लाइन सीधे दिल और दिमाग दोनों पर लगी।

मिनाब हमले में मारी गई बच्चियों की तस्वीरें सीटों पर रखना—यह डिप्लोमैसी नहीं, इमोशनल प्रेशर का मास्टरस्ट्रोक है। सीधा संदेश: “हम भूलकर नहीं आए हैं।”

‘Minab168’—नाम में ही पूरा नैरेटिव

ईरान ने अपने प्रतिनिधिमंडल का नाम रखा—Minab168। यानी हर बातचीत, हर शब्द, हर शर्त—उस हमले की याद के साथ जुड़ी होगी।ये सिर्फ एक कोडनेम नहीं, बल्कि वार्ता की दिशा तय करने वाला मनोवैज्ञानिक हथियार है।

IRGC की एंट्री: बातचीत या ताकत का प्रदर्शन?

इस बार सिर्फ डिप्लोमैट्स नहीं, बल्कि ईरान की सैन्य ताकत का चेहरा भी मौजूद है। Bagher Zolghadr की एंट्री ने साफ कर दिया है कि अब बातचीत “सॉफ्ट टेबल” पर नहीं होगी। IRGC (Islamic Revolutionary Guard Corps) के प्रभावशाली चेहरों की मौजूदगी बताती है “अब डील नहीं, शर्तें तय होंगी।”

ट्रंप का दबाव, नेतन्याहू की चुप्पी

दूसरी तरफ Donald Trump प्रशासन ने इजरायल से हमले रोकने को कहा है, ताकि बातचीत का माहौल बन सके। लेकिन Benjamin Netanyahu अब तक पूरी तरह खुलकर सामने नहीं आए हैं। यानी एक तरफ बातचीत की टेबल सज रही है…और दूसरी तरफ हथियार अभी भी “स्टैंडबाय मोड” में हैं।

‘टिशू नहीं, टेंशन लेकर आया है ईरान’

ईरान इस्लामाबाद में टिशू लेकर नहीं आया… वो अपने जख्मों का सबूत लेकर आया है। ये तस्वीरें सिर्फ भावनात्मक नहीं हैं—ये दबाव बनाने का तरीका हैं, ताकि हर बातचीत में “मोरल हाई ग्राउंड” ईरान के पास रहे।

क्या होगा मीटिंग का असली गेम?

अब सबसे बड़ा सवाल क्या अमेरिका इस इमोशनल प्रेशर के आगे झुकेगा? या फिर यह वार्ता शुरू होने से पहले ही टकराव में बदल जाएगी? क्योंकि जब बातचीत टेबल पर “तस्वीरें” बैठी हों… शब्द अक्सर कमजोर पड़ जाते हैं।

Harivansh को फिर मिला राज्यसभा में मौका, राष्ट्रपति ने दोबारा किया नामित

Related posts