Covid का नया ‘Cicada’ वेरिएंट! 70+ म्यूटेशन के साथ 20 देशों में एंट्री

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

कोविड-19 एक बार फिर सुर्खियों में है। COVID-19 का नया सब-वेरिएंट BA.3.2, जिसे अनौपचारिक रूप से ‘Cicada’ कहा जा रहा है, अब 20 से ज्यादा देशों में पाया जा चुका है। इसकी शुरुआत South Africa से मानी जा रही है और धीरे-धीरे यह दूसरे हिस्सों में फैलता दिख रहा है।

World Health Organization (WHO) ने इसे “Variant Under Monitoring” की सूची में रखा है—यानी फिलहाल इसे लेकर सतर्क नजर रखी जा रही है, लेकिन अभी इसे बड़ा खतरा घोषित नहीं किया गया है।

क्या खास है ‘Cicada’ में?

विशेषज्ञों के अनुसार BA.3.2, Omicron variant परिवार का हिस्सा है, लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है—इसके स्पाइक प्रोटीन में 70 से ज्यादा म्यूटेशन पाए गए हैं।

यानी वायरस ने अपने ‘डिज़ाइन’ में काफी बदलाव कर लिया है। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में म्यूटेशन होने के बावजूद अभी तक इसके ज्यादा खतरनाक होने के ठोस प्रमाण सामने नहीं आए हैं।

लक्षण: वही पुराने, डर नया

इस नए वेरिएंट के लक्षण फिलहाल सामान्य ही बताए जा रहे हैं— बुखार, खांसी, गले में खराश, थकान। यानी कोई नया या अलग तरह का लक्षण सामने नहीं आया है। राहत की बात यह है कि गंभीर मामलों में अभी तक कोई बड़ी बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है।

वैक्सीन पर असर—कमजोर या मजबूत?

सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या पुरानी वैक्सीन काम करेगी?

विशेषज्ञों का कहना है कि 2025-26 की मौजूदा वैक्सीन, जो JN.1 और LP.8.1 वेरिएंट को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, इस नए वेरिएंट पर थोड़ी कम प्रभावी हो सकती हैं।

लेकिन अहम बात यह है कि ये वैक्सीन अभी भी गंभीर बीमारी, अस्पताल में भर्ती और मौत से बचाने में काफी हद तक सक्षम हैं। यानी खतरा पूरी तरह खत्म नहीं, लेकिन नियंत्रण में है।

क्या हमें घबराने की जरूरत है?

फिलहाल जवाब है—नहीं, लेकिन लापरवाही भी नहीं।

WHO और हेल्थ एक्सपर्ट्स का साफ कहना है कि यह वेरिएंट अभी निगरानी में है, घबराहट फैलाने वाली स्थिति नहीं है। लेकिन वायरस लगातार बदल रहा है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है।

वायरस भी ‘अपडेट’ हो गया, हम अभी भी पुराने वर्जन में!

Covid का ‘Cicada’ वेरिएंट सुनते ही लोगों को 2020 वाला डर याद आने लगा है। फर्क बस इतना है कि वायरस हर साल नया अपडेट लेकर आ रहा है… और इंसान अब भी “मास्क पहनूं या नहीं?” के कन्फ्यूजन में अटका है।

Malegaon नगर निगम: AIMIM-इस्लाम पार्टी पार्षद भिड़े, सदन बना अखाड़ा

Related posts

Leave a Comment