दवाओं पर 100% वार! ट्रंप का फैसला या ग्लोबल फार्मा युद्ध की शुरुआत?

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

दुनिया जंग की आहट सुन रही है… और इसी बीच वॉशिंगटन से आया एक ऐसा फैसला जिसने दवा बाजार की नसों में झटके दौड़ा दिए। Donald Trump ने पेटेंट वाली दवाओं पर 100% टैरिफ लगाकर सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि पूरी ग्लोबल हेल्थ इकॉनमी को चुनौती दे दी है। सवाल साफ है—क्या ये अमेरिका की आत्मनिर्भरता की लड़ाई है या भारत जैसे देशों के लिए आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक?

क्या है ट्रंप का नया ‘फार्मा वार’ प्लान?

अमेरिकी प्रशासन ने एक ऐसा टैरिफ स्ट्रक्चर लागू किया है जो सीधे-सीधे उन देशों को निशाना बनाता है, जिन्होंने अमेरिका के साथ रीशोरिंग या MFN (Most Favoured Nation) समझौते नहीं किए हैं।

सीधी भाषा में समझिए पेटेंट दवाओं पर 100% टैक्स। भारत जैसे देशों पर सीधा असर। केवल उन्हीं कंपनियों को राहत, जो US में उत्पादन शिफ्ट करें। यह सिर्फ टैक्स नहीं—एक स्पष्ट संदेश है “दवाइयां चाहिए? तो अमेरिका में बनाओ!”

भारत के लिए खतरे की घंटी या मौका?

भारत दुनिया का “फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड” कहलाता है। लेकिन यहां ट्विस्ट है राहत की बात जेनेरिक दवाएं अभी टैरिफ से बाहर हैं।

खतरे की बात भविष्य में जेनेरिक पर भी तलवार लटक रही है। US मार्केट में भारत की पकड़ कमजोर हो सकती है। अगर अमेरिका अपनी दवा इंडस्ट्री को वापस देश में खींच लेता है, तो भारत के फार्मा एक्सपोर्ट को बड़ा झटका लग सकता है।

असली गेम: ‘रीशोरिंग’ का दबाव

ट्रंप का पूरा फोकस “Reshoring” पर है—यानी अमेरिकी कंपनियां विदेश छोड़कर वापस US में उत्पादन करें। सरल शब्दों में या तो अमेरिका में फैक्ट्री लगाओ या 100% टैक्स भुगतो। यह रणनीति चीन के बाद अब भारत जैसे देशों पर भी दबाव बना रही है।

जेनेरिक दवाओं पर क्या है प्लान?

अभी के लिए राहत है, लेकिन चेतावनी भी जेनेरिक दवाएं टैरिफ से बाहर। लेकिन सरकार लगातार मॉनिटर कर रही। अगर कंपनियां US में शिफ्ट नहीं हुईं टैरिफ लागू हो सकता है यानी आज छूट… कल झटका!

मेटल्स पर राहत: एक और गेम

जहां दवाओं पर सख्ती है, वहीं मेटल सेक्टर को राहत दी गई है। नए नियम- 15% से कम मेटल कंटेंट कोई अलग टैक्स नहीं। 15% से ज्यादा  पूरे प्रोडक्ट पर 25% टैरिफ।

इससे साफ है कि ट्रंप प्रशासन चुनिंदा सेक्टर्स को टारगेट कर रहा है।

ग्लोबल इम्पैक्ट: सिर्फ ट्रेड नहीं, पॉलिटिक्स भी

यह फैसला सिर्फ इकॉनमिक नहीं, पूरी तरह पॉलिटिकल है। असर कहाँ पड़ेगा भारत के फार्मा एक्सपोर्ट दबाव में। यूरोप की पेटेंट दवा कंपनियों को नुकसान। अमेरिका के घरेलू उत्पादन को बूस्ट,

यह एक तरह का “Economic Nationalism” है।

टाइमलाइन: कब से लागू होगा?

  • बड़ी कंपनियां: 31 जुलाई
  • छोटी कंपनियां: 29 सितंबर

यानी कंपनियों के पास ज्यादा वक्त नहीं—फैसला तुरंत लेना होगा।

ट्रंप का यह फैसला एक दोधारी तलवार है। अमेरिका के लिए आत्मनिर्भरता, घरेलू नौकरियां। बाकी दुनिया के लिए व्यापारिक संकट, सप्लाई चेन में उथल-पुथल।

सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है क्या ये हेल्थकेयर सुधार है… या ग्लोबल ट्रेड वॉर का नया अध्याय?

Artemis-2 Launch: NASA ने 54 साल बाद इंसानों को चांद की ओर भेजा

Related posts

Leave a Comment