वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18 सितंबर 2026 को ‘लिंडसे ओ. ग्राहम रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून, 2026’ यानी H.R. 5334 पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया है। व्हाइट हाउस के मुताबिक, यह कानून रूस और ईरान पर प्रतिबंधों, टैरिफ और अन्य रोक को बढ़ाने का प्रावधान करता है। कानून में रूस से ऊर्जा खरीदने वाले कुछ देशों पर भी भारी शुल्क लगाने का रास्ता खुलता है। भारत-चीन पर कैसे पड़ सकता है असर? नए कानून के तहत रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस…
Read MoreTag: Trump Tariff
Trump Tariff Plan: जेनरिक दवाओं पर 200% टैरिफ का बड़ा ऐलान, भारत की फार्मा कंपनियों पर क्या होगा असर?
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आयातित जेनरिक दवाओं को लेकर नई चरणबद्ध टैरिफ नीति का ऐलान किया है। इस योजना के तहत शुरुआती दो वर्षों तक अमेरिका में आने वाली जेनरिक दवाओं पर कोई आयात शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन इसके बाद एक वर्ष के लिए 100 प्रतिशत और फिर 200 प्रतिशत तक टैरिफ लागू किया जाएगा। ट्रंप प्रशासन का उद्देश्य दवा कंपनियों को अमेरिका के भीतर उत्पादन इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। क्या है ट्रंप की नई टैरिफ योजना? नई नीति के अनुसार 1 अगस्त…
Read Moreदवाओं पर 100% वार! ट्रंप का फैसला या ग्लोबल फार्मा युद्ध की शुरुआत?
दुनिया जंग की आहट सुन रही है… और इसी बीच वॉशिंगटन से आया एक ऐसा फैसला जिसने दवा बाजार की नसों में झटके दौड़ा दिए। Donald Trump ने पेटेंट वाली दवाओं पर 100% टैरिफ लगाकर सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि पूरी ग्लोबल हेल्थ इकॉनमी को चुनौती दे दी है। सवाल साफ है—क्या ये अमेरिका की आत्मनिर्भरता की लड़ाई है या भारत जैसे देशों के लिए आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक? क्या है ट्रंप का नया ‘फार्मा वार’ प्लान? अमेरिकी प्रशासन ने एक ऐसा टैरिफ स्ट्रक्चर लागू किया है जो सीधे-सीधे उन देशों को…
Read Moreजब India-EU ने हाथ मिलाया, तो Washington में बजा अलार्म!
भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुआ नया Free Trade Agreement सिर्फ एक डील नहीं, बल्कि global power shift का economic signal माना जा रहा है। इसे यूं ही ‘Mother of All Deals’ नहीं कहा जा रहा—यह समझौता करीब 2 अरब लोगों के लिए एक साझा बाजार तैयार करता है, जो दुनिया की कुल GDP का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा कवर करता है। यूरोप से भारत आने वाले लगभग 97% प्रोडक्ट्स पर टैरिफ घटेगा या खत्म होगा, जिससे ट्रेड सस्ता और तेज़ होगा। मतलब—कम कीमत, ज्यादा विकल्प और तेज़…
Read Moreफोन नहीं उठा तो 50% टैरिफ? अमेरिका के दावे पर भारत ने कहा—यह झूठ है
अमेरिका द्वारा लगाए गए हेवी टैरिफ को लेकर अब नई सियासी-डिप्लोमैटिक बहस छिड़ गई है। जहां ब्रिटेन पर सिर्फ 10%, वियतनाम पर 20%, और जापान, दक्षिण कोरिया, EU को भी राहत मिली—वहीं भारत पर सीधा 50% टैरिफ ठोक दिया गया। पहले 25%, फिर एक और 25%—मतलब कुल आधा व्यापार टैक्स। अब सवाल उठ रहा है—भारत ही क्यों? अमेरिका का दावा: “मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया” इस पूरे मामले में अमेरिका ने अब नई वजह सामने रखी है। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि भारत-अमेरिका…
Read Moreचांदी धड़ाम, सोना फिसला—बाजार बोला: Safe Haven भी Safe नहीं!
कमोडिटी बाजार में आज जो हुआ, उसने यह साफ कर दिया कि मार्केट में कुछ भी पत्थर की लकीर नहीं होता—यहां तक कि सोना और चांदी भी नहीं।MCX पर शाम 7:32 बजे जैसे ही स्क्रीन अपडेट हुई, चांदी के दामों ने ऐसा गोता लगाया कि ट्रेडर्स ने दोबारा आंखें मलकर देखा। चांदी सीधे ₹14,180 टूट गई, भाव आकर रुका ₹2,36,425 प्रति किलो पर। यह गिरावट बीते कई महीनों की सबसे तेज और डराने वाली स्लाइड मानी जा रही है। सोना भी बोला—“आज मेरा भी मूड खराब है” जो लोग सोच रहे…
Read MoreVedanta Share Crash: पारिवारिक शोक, Succession Anxiety और Global Selloff ने तोड़ा शेयर
वेदांता ग्रुप के लिए यह वक्त किसी double shock therapy से कम नहीं दिख रहा। एक तरफ चेयरमैन अनिल अग्रवाल अपने इकलौते बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन के गहरे शोक में हैं, दूसरी तरफ शेयर बाजार ने भी बिना सहानुभूति दिखाए सीधा झटका दे दिया।गुरुवार 8 जनवरी 2026 को वेदांता के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली और निवेशकों का मूड मिनटों में खराब हो गया। Vedanta और Hindustan Zinc: गिरावट का भारी झटका ट्रेडिंग सेशन के दौरान Vedanta Ltd का शेयर करीब 4% तक फिसला। Hindustan Zinc 6%…
Read More“सेल्फी को लेकर अमेरिका भड़का, इंडिया बोला—Bro, Calm Down!”
अमेरिका की संसद में विदेशी नीति पर गंभीर बहस चल रही थी… तभी एक सांसद पोस्टर लेकर खड़ी हो गईं—और पोस्टर में थे PM मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कार वाली वायरल सेल्फी। सांसद सिडनी कैमलेगर-डव ने पोस्टर को हवा में लहराते हुए कहा— “US खुद ही भारत को रूस की गोद में धकेल रहा है! ट्रंप की नीतियां—दूसरों को सबक सिखाने के चक्कर में खुद का नुकसान कर रही हैं!” सांसदों के चेहरों पर वह एक्सप्रेशन था—“भाई, ये हुआ क्या अचानक?” ट्रंप पर सीधा निशाना – “नोबेल ऐसे…
Read MoreSCO समिट में मोदी-पुतिन की मुलाकात पक्की, ट्रंप भी रख रहे हैं बारीक नजर
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के बहुप्रतीक्षित समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की त्रिकोणीय मुलाकात तय हो चुकी है। लेकिन सबसे ज्यादा बेचैनी अगर किसी को है, तो वह है डोनाल्ड ट्रंप, जो इस मीटिंग को “Netflix नहीं, लेकिन वैसा ही इंटरनेशनल ड्रामा” मानकर बिन popcorn के देख रहे हैं। क्या है इस SCO मीटिंग की बड़ी बात? मोदी और पुतिन की यह मुलाकात यूक्रेन युद्ध के बाद की सबसे अहम कूटनीतिक बातचीत मानी जा रही है।चीन भी मौजूद रहेगा, यानी बातचीत…
Read More50% टैरिफ से हीरा उद्योग हिला, सूरत के कारोबारी संकट में!
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर का असर अब भारत के प्रमुख डायमंड हब सूरत पर साफ दिखाई देने लगा है। अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लागू कर दिया है, जिससे डायमंड, गोल्ड और सिल्वर ज्वेलरी के एक्सपोर्ट पर भारी असर पड़ा है। कितना बड़ा है नुकसान? साल 2024 में भारत ने अमेरिका को $9,236 मिलियन (9.2 अरब डॉलर) मूल्य के डायमंड और ज्वेलरी का निर्यात किया था। इसके मुकाबले ब्रिटेन को सिर्फ $941 मिलियन का निर्यात हुआ। अमेरिका भारतीय आभूषणों के लिए सबसे बड़ा बाजार था, लेकिन…
Read More