RCB Sold for ₹16,705 Crore: IPL से पहले मेगा डील, कौन हैं नए मालिक?

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी बल्ले नहीं गूंजे… लेकिन पैसों की आवाज़ इतनी तेज गूंजी कि पूरी क्रिकेट दुनिया हिल गई। ₹16,705 करोड़—इतनी बड़ी कीमत में Royal Challengers Bengaluru बिक गई।

सवाल उठता है ये सिर्फ टीम की खरीद है या क्रिकेट का ‘कॉर्पोरेट टेकओवर’? और क्या अब IPL सिर्फ खेल नहीं, बल्कि ‘बिजनेस बैटलफील्ड’ बन चुका है?

कौन हैं नए मालिक?—चार दिग्गज, एक बड़ा दांव

इस मेगा डील में चार बड़े नाम शामिल हैं:

  • Aditya Birla Group
  • Blackstone
  • Satyan Gajwani
  • David Blitzer

यानी साफ है RCB अब सिर्फ एक टीम नहीं… एक ग्लोबल ब्रांड प्रोजेक्ट बन चुकी है।

क्यों खरीदी RCB?—सिर्फ क्रिकेट नहीं, ‘कंटेंट गोल्डमाइन’

Satyan Gajwani ने साफ कहा— “RCB सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि दुनिया भर में फैला एक इमोशन है… और हम इसे ग्लोबल स्पोर्ट्स ब्रांड में बदलना चाहते हैं।”

मतलब सीधा है— क्रिकेट + मीडिया + एंटरटेनमेंट = पैसे की बारिश।

RCB की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि हारने पर भी ट्रेंड करती है… और जीतने पर तो इंटरनेट हिल जाता है।

RCB अब टीम नहीं, ‘स्टार्टअप यूनिकॉर्न’ है!

पहले RCB को लोग कहते थे—“इस साल कप लेगी…” अब शायद लोग कहेंगे “इस साल valuation बढ़ेगी!” क्रिकेट अब ‘स्पोर्ट’ कम और ‘स्प्रेडशीट’ ज्यादा हो गया है। जहां रन से ज्यादा ROI (Return on Investment) गिना जा रहा है।

IPL 2026: पहला मैच और पहला इम्तिहान

Indian Premier League 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। पहला मुकाबला Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad
Venue: M. Chinnaswamy Stadium
Time: शाम 7:30 बजे

RCB डिफेंडिंग चैंपियन है… और अब नए मालिकों के साथ ‘डबल प्रेशर’ में है।

फैंस का इमोशन vs मालिकों का विजन

RCB के फैंस—जिन्होंने सालों तक “Ee Sala Cup Namde” का सपना देखा— अब देख रहे हैं कि उनकी टीम एक कॉर्पोरेट डील बन चुकी है। लेकिन सवाल ये है  क्या नए मालिक फैंस का दिल जीत पाएंगे? या टीम सिर्फ ‘ब्रांड वैल्यू’ बनकर रह जाएगी?

ग्राउंड रियलिटी: क्यों है RCB सबसे वैल्यूएबल?

  1. विराट कोहली फैक्टर
  2. Massive fanbase
  3. Social media dominance
  4. Brand collaborations

RCB IPL की सबसे ‘लाउड’ टीम है हारे तो भी चर्चा, जीते तो भी तूफान।

आगे क्या?—RCB का ग्लोबल गेम प्लान

नई मैनेजमेंट के प्लान:
International expansion
Digital content push
Fan engagement 2.0
Merchandise empire

मतलब RCB अब IPL तक सीमित नहीं रहेगी… यह एक क्रिकेट + एंटरटेनमेंट यूनिवर्स बनने जा रही है।

क्रिकेट का ‘नया खेल’—जहां बैट से ज्यादा पैसा बोलेगा

RCB की यह डील सिर्फ एक टीम की खरीद नहीं है…यह IPL के भविष्य की झलक है। जहां खिलाड़ी खेलेंगे और मालिक खेल को ‘बेचेंगे’ और फैंस? वो अब भी दिल से चिल्लाएंगे “Ee Sala Cup Namde!”

सेंसेक्स की वापसी ने निवेशकों को फिर बना दिया ‘मार्केट का शहंशाह’”

Related posts

Leave a Comment