
नाभा जेल से रिहाई के साथ ही शिरोमणि अकाली दल के फायरब्रांड नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने साफ कर दिया है कि वो “कूलिंग पीरियड” के मूड में नहीं हैं। बाहर आते ही उनका अंदाज़ aggressive, body language confident और संदेश बिल्कुल साफ — अब पंजाब की राजनीति में सीधी टक्कर AAP से होगी।
जहां एक तरफ उन्होंने विपक्षी नेताओं का औपचारिक धन्यवाद किया, वहीं अपने हर राजनीतिक तीर का निशाना सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी सरकार को बनाया। ये कोई भावनात्मक रिएक्शन नहीं, बल्कि एक calculated political comeback लगता है।
समर्थकों की भीड़, ताकत का सीधा संकेत
रिहाई के मौके पर हजारों युवा समर्थकों का पंजाब के कोने-कोने से पहुंचना सिर्फ भीड़ नहीं था, बल्कि एक साइलेंट मैसेज था — Majithia is back in the game।
राजनीतिक गलियारों में इसे अकाली दल के भीतर मजीठिया के बढ़ते कद और grassroots पकड़ के तौर पर देखा जा रहा है।
पत्नी गनिव कौर मजीठिया: जेल के बाहर की फील्ड कमांडर
इस पूरे घटनाक्रम में गनिव कौर मजीठिया की भूमिका भी कम दिलचस्प नहीं रही। कानूनी लड़ाई से लेकर राजनीतिक संतुलन तक, उन्होंने यह साबित किया कि वो सिर्फ “नेता की पत्नी” नहीं, बल्कि एक strong political ally हैं।
अब रिहाई के बाद पति–पत्नी का साथ-साथ सार्वजनिक मंचों पर दिखना, अकाली दल के लिए एक नया narrative गढ़ रहा है।
सुखबीर बादल की मौजूदगी और बड़ा ऑफर
मजीठिया के घर पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का पूरे परिवार के साथ पहुंचना सिर्फ शिष्टाचार नहीं माना जा रहा। इसके बाद मजीठिया का बयान “जो अकाली दल छोड़ गए, उन्हें वापस लाना मेरी जिम्मेदारी है, जरूरत पड़ी तो नंगे पांव जाऊंगा”

यह बयान सीधे-सीधे पार्टी reunification का संकेत देता है।
अकाली दल में वापसी की तैयारी?
पूर्व नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा और परमिंदर सिंह ढींडसा जैसे वरिष्ठ चेहरों द्वारा इस पहल का स्वागत किए जाने के बाद, कयास तेज हो गए हैं कि अकाली दल में कई पुराने नेता वापसी कर सकते हैं।
इन दिनों चंडीगढ़ और अमृतसर स्थित मजीठिया आवास पर नेताओं पंथक संगठनों युवा कार्यकर्ताओं का लगातार जमावड़ा इस रणनीति की गवाही दे रहा है।
अकाली दल की “रीढ़” खोजने निकले मजीठिया
मजीठिया का कहना है कि “शिरोमणि अकाली दल पंजाब की राजनीति की रीढ़ है।” सियासी गलियारों में लोग चुटकी ले रहे हैं कि रीढ़ सीधी करने का जिम्मा अब उसी नेता ने उठा लिया है, जो सबसे ज़्यादा झुककर वार करता है।
UP PCS Mains Result 2024: लिस्ट आई, दिल धड़के, सच्चाई सामने
