हाथ मिलाया तो 100% झटका!” – Trump की Canada को खुली चेतावनी

सैफी हुसैन
सैफी हुसैन, ट्रेड एनालिस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को बेहद सख्त और कूटनीतिक रूप से असहज करने वाली चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर कनाडा ने चीन के साथ कोई भी व्यापार समझौता किया, तो अमेरिका सभी कनाडाई उत्पादों पर 100% टैरिफ थोप देगा।

ट्रंप का आरोप है कि कनाडा, चीन को अमेरिका के बाज़ार में घुसाने के लिए एक “backdoor route” बनने की कोशिश कर रहा है — और अमेरिका इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा।

Truth Social पर Trump का तीखा हमला

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि अगर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने देश को चीन का “drop-off port” बना दिया, तो यह “एक ऐतिहासिक भूल” होगी।

“Canada must not allow itself to be used as China’s delivery point into the United States.”

ट्रंप का यह बयान सिर्फ चेतावनी नहीं, बल्कि आने वाले Global Trade War 2.0 का ट्रेलर माना जा रहा है।

US-Canada Relations में बढ़ता तनाव

ट्रंप की यह आक्रामक भाषा सीधे तौर पर चीन-अमेरिका व्यापार युद्ध की अगली कड़ी है, जिसमें अब कनाडा फँसता नजर आ रहा है।जो देश दशकों तक अमेरिका का सबसे भरोसेमंद ट्रेड पार्टनर रहा, आज उसे “China का delivery boy” कहकर कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।

100% Tariff का मतलब क्या होगा?

अगर यह धमकी अमल में आई तो, कनाडा के ऑटो, स्टील, डेयरी और एग्रीकल्चर सेक्टर को बड़ा झटका। US मार्केट में कनाडाई सामान practically out of कम्पटीशन। North America supply chain में भारी उथल-पुथल।

यानी दोस्ती के नाम पर व्यापार और व्यापार के नाम पर दोस्ती — दोनों दांव पर।

Canada के लिए चेतावनी, China के लिए Signal

ट्रंप का यह बयान सिर्फ कनाडा के लिए नहीं, बल्कि उन सभी देशों के लिए एक clear signal है जो चीन के साथ अमेरिका-विरोधी ट्रेड बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

साफ संदेश है — “Either trade with China, or trade with America. Both together? Not on my watch.”

Cricket का मैदान बना Crime Scene, समझाने गया युवक लौटकर नहीं आया

Related posts

Leave a Comment