
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां क्रिकेट खेलने के विवाद में बीच-बचाव करने गए युवक की cricket bat और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
मृतक की पहचान 27 वर्षीय मोहित गोहे के रूप में हुई है, जो हाउसिंग बोर्ड में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे।
कैसे शुरू हुआ विवाद, कैसे गई जान
रविवार शाम गंज थाना क्षेत्र के कत्तलढाना इलाके में बड़े ग्राउंड में बच्चों का क्रिकेट मैच चल रहा था। खेल के दौरान दो पक्षों में कहासुनी देखते ही देखते पथराव और मारपीट। छोटे बच्चों को खतरा देख मोहित की पत्नी ने उन्हें समझाने भेजा। लेकिन जो कदम शांति के लिए उठाया गया, वही मौत का कारण बन गया।
Bat से हमला, सिर में गंभीर चोट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोहित ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। तभी दीपक धुर्वे और पुनीत कहारे ने हमला कर दिया। बैट और डंडों से सिर पर वार अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हालत गंभीर।
भोपाल रेफर, लेकिन बच नहीं पाए
घटना के तुरंत बाद मोहित को निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर भोपाल रेफर। सोमवार को इलाज के दौरान मौत।
पत्नी का दर्द: “मैंने समझाने भेजा था…”
मोहित की पत्नी प्रीति का कहना है “मैंने कहा था कि बच्चे को लग जाएगा, जाकर समझा दो… जब पहुंची तो वो जमीन पर पड़े थे।”

दो साल पहले हुई शादी, पीछे रह गया रोता-बिलखता परिवार और मासूम बेटा।
Police Action: आरोपी फरार, तलाश जारी
बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन के मुताबिक दोनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज। दीपक धुर्वे पहले भी हत्या के प्रयास का आरोपी। पुनीत कहारे पर कई आपराधिक केस दर्ज। दोनों फरार, पुलिस टीमें तलाश में जुटीं।
जब खेल मैदान से कानून गायब हो जाए
Cricket जिसे Gentleman’s Game कहा जाता है, वहीं कानून और प्रशासन की गैर-मौजूदगी एक परिवार को उजाड़ने के लिए काफी साबित हुई।
सवाल सिर्फ एक है — क्या समझाने जाना अब सबसे बड़ा अपराध बन चुका है?
“हम कुत्तों से खुद सर्टिफिकेट क्यों नहीं मांग सकते?” — SC में Stray Dogs पर ह्यूमर
