Delhi Car Blast: खड़गे बोले — “उच्च सुरक्षा जोन में धमाका गंभीर चूक

सैफी हुसैन
सैफी हुसैन

राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुए कार ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है।
अब इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना “बेहद दुखद और चिंता का विषय” है, क्योंकि यह उच्च सुरक्षा क्षेत्र में हुई है।

खड़गे बोले — “सरकार बताए, इतनी चूक कैसे हुई?”

खड़गे ने कहा, “दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि कई अनमोल जानें गई हैं।

इस दुःख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
लेकिन यह भी जरूरी है कि सरकार बताए — इतनी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद ऐसा विस्फोट कैसे हुआ?”

उन्होंने आगे कहा कि “सरकार को इस धमाके की गहन जांच कराकर दोषियों को सख्त सजा देनी चाहिए।”

जांच पर कांग्रेस की मांग

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह धमाका दिल्ली के उच्च सुरक्षा जोन में हुआ, जहां से प्रधानमंत्री के काफिले का रूट भी अक्सर गुजरता है। ऐसे में इस घटना ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की सतर्कता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

कांग्रेस की मांग है कि — जांच NIA और IB की निगरानी में हो, सुरक्षा एजेंसियों की अंतरिक समीक्षा रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, और यदि इंटेलिजेंस इनपुट थे, तो उन्हें अनदेखा क्यों किया गया।

“दिल्ली की हवा में धुआं, पर जवाब हवा में नहीं जाना चाहिए”

हर ब्लास्ट के बाद वही डायलॉग दोहराया जाता है — “हम दोषियों को नहीं छोड़ेंगे।”
लेकिन सवाल वही हैं — “कब तक?”
दिल्ली की हवा वैसे भी जहरीली है, अब धुएं में घुली जवाबदेही भी नजर नहीं आ रही।

“मेष पर बरसेगा प्यार, मिथुन को मिलेगा पुराना साथी!” — Love Horoscope

Related posts

Leave a Comment