आज का राशिफल: सिंह-धनु चमकेंगे, मिथुन-मकर संभलें

चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर रहा है, जिससे गुरु और चंद्रमा का शुभ संयोग बन रहा है। अनफा योग और वरिष्ठ योग भी आज के दिन को खास बना रहे हैं।
देखिए किस राशि पर किस ग्रह की कृपा बरसेगी और कौन फंसेगा कर्मों के कचरे में।

मेष राशि – विचारों में स्पष्टता ही जीत की कुंजी

आज आपका दिमाग आइडियाज से भरा रहेगा लेकिन निर्णय लेते वक्त स्पष्ट सोच रखें। पारिवारिक बहस से बचें और माता-पिता की सेवा का मौका मिले तो मिस न करें। बिजनेस वालों के लिए मुनाफे की संभावना है, बस खर्च पर कंट्रोल रखें।
भाग्य:  82%
उपाय: गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

वृषभ राशि – बॉस की नज़रों में आ सकते हैं

ऑफिस में थोड़ी राजनीति चल सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर रखें। पिता की सलाह काम आएगी और परिवार से आर्थिक मदद मिल सकती है।
भाग्य:  66%
उपाय: सुबह योग और प्राणायाम करें।

मिथुन राशि – अधूरे काम से बढ़ेगी टेंशन

जो सोचा था वो पूरा नहीं हो रहा, लेकिन निराश न हों। रिश्तों में खटास संभव है, खासकर ससुराल पक्ष से।
भाग्य:  88%
उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

कर्क राशि – सेहत और सफलता दोनों संभालें

आपका राजनीतिक प्रभाव बढ़ सकता है लेकिन हेल्थ को नजरअंदाज न करें। संतान कोई अच्छी खबर दे सकती है।
भाग्य:  86%
उपाय: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें।

सिंह राशि – रुके काम पूरे होंगे, किस्मत मेहरबान

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सुपर पॉजिटिव है। लव लाइफ भी मज़ेदार रहेगी और कारोबार में मनचाहा मुनाफ़ा मिलेगा।
भाग्य:  84%
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

कन्या राशि – बिजनेस में बूम, मन में सुकून

आज कामकाज में नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है। दिल की सुनें और दूसरों की गलतियों को माफ करें।
भाग्य: 84%
उपाय: जरूरतमंदों को चावल दान करें।

तुला राशि – नए मौके knocking at your door!

पॉजिटिव सोच रखेंगे तो भाग्य साथ देगा। ऑफिस में शत्रु एक्टिव रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें।
भाग्य:  86%
उपाय: चंदन का तिलक लगाएं।

वृश्चिक राशि – लव लाइफ रोमांटिक मोड में

आज मूड पूरी तरह लव और लग्जरी में रहेगा। बस खर्चे कंट्रोल में रखें और संतान की सेहत पर ध्यान दें।
भाग्य:  84%
उपाय: सूर्य पुराण का पाठ करें।

धनु राशि – पॉजिटिव रहेंगे तो मिलेंगे फायदे

नकारात्मक सोच से बचें। किसी पुराने दोस्त से बिजनेस अवसर मिल सकता है।
भाग्य:  79%
उपाय: शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

मकर राशि – बोलने से पहले सोचें

ऑफिस में ज़रा सी बात बड़ा रूप ले सकती है। आज संयम और समझदारी की जरूरत है।
भाग्य:  88%
उपाय: ‘संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का पाठ करें।

कुंभ राशि – प्रमोशन और पावर का दिन

ऑफिस में आपकी पोज़िशन मजबूत होगी। शत्रु कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी।
भाग्य:  84%
उपाय: हरि स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि – मनचाही सफलता और पारिवारिक खुशियां

आज का दिन हर तरह से सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लें, लाभ मिलेगा।
भाग्य: 87%
उपाय: गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

आज चंद्रमा और गुरु का संयोग सिंह, धनु और कर्क राशि वालों के लिए सुपर लकी रहेगा। मिथुन और मकर वालों को थोड़ा संभलकर रहना चाहिए — वरना “प्लानिंग बनाम रियलिटी” का शो झेलना पड़ सकता है

Related posts

Leave a Comment