7 मई 2025 राशिफल: जानें आज के दिन का राशिचक्र अनुसार प्रभाव

लेखक: पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य

मेष राशि (Aries):

आज का दिन रोमांटिक और सफलता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर होगी और प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। नौकरी या व्यापार में उन्नति के योग हैं।
भाग्य प्रतिशत: 89%
उपाय: हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

वृषभ राशि (Taurus):

आज चंद्रमा के गोचर से सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। अधिकारी वर्ग से मदद मिलेगी और सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।
भाग्य प्रतिशत: 91%
उपाय: जरूरतमंद को अन्न का दान दें।

मिथुन राशि (Gemini):

लक्ष्मी नारायण योग से आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में सामंजस्य और करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी।
भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer):

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। प्रेमी के साथ अच्छा समय बितेगा और किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं।
भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: दामोदराष्टकम् का पाठ करें।

सिंह राशि (Leo):

व्यवसाय में लाभ, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। संयम से काम लें, खानपान में सावधानी रखें।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: विष्णु चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि (Virgo):

मानसिक उलझन से दिन प्रभावित हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है लेकिन भावनाओं में बहने से बचें।
भाग्य प्रतिशत: 75%
उपाय: दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करें।

तुला राशि (Libra):

भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और कोई विशेष इच्छा पूरी हो सकती है।
भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: गायत्री मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। वाणी में संयम बरतें और जोखिम से बचें।
भाग्य प्रतिशत: 76%
उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius):

अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं। नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: गाय को मीठी रोटियां खिलाएं।

मकर राशि (Capricorn):

आज साहसिक निर्णय लेकर सफलता पा सकते हैं। सामाजिक और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।
भाग्य प्रतिशत: 82%
उपाय: बजरंगबली को पान और सिंदूर अर्पित करें।

कुंभ राशि (Aquarius):

कोई अच्छा अवसर मिलेगा। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में विश्वास बनाए रखें।
भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: राहु मंत्र का जाप करें और सरस्वती माता की पूजा करें।

मीन राशि (Pisces):

धन वृद्धि और सुख-सुविधाएं मिलेंगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और अटके काम पूरे होंगे।
भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें, लाल चंदन से तिलक करें।

आज का दिन कई राशियों के लिए अनुकूल संकेत दे रहा है। अपने उपाय करें, सकारात्मक रहें और भाग्य को अपना साथी बनाएं।

Related posts