उन्नाव सड़क हादसा, इलाज के दौरान युवक की मौत

उन्नाव। ( देवेश प्रताप सिंह राठौर) सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 19 सितंबर की रात की बताई जा रही है। मृतक मार्केट से अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आई मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान आशु, उम्र 35 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय पप्पू, निवासी ग्राम लालऊ खेड़ा, थाना कोतवाली उन्नाव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर की रात आशु मार्केट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही। मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। आशु सेल्समैन का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी प्रिया और तीन बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और मोटरसाइकिल सवार के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts