आज चंद्रमा कन्या से तुला राशि में गोचर कर रहा है और हस्त नक्षत्र से चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। चंद्रमा, बुध और सूर्य का त्रिग्रह योग नवरात्रि के दूसरे दिन कई राशियों के लिए शुभ समाचार ला रहा है। आइए जानते हैं, आज कौन से राशि वाले चमकाएंगे अपनी किस्मत।
मेष राशि (Aries) – अचानक धन लाभ की संभावना
आज आपको किसी सरकारी काम या कोर्ट केस में जीत मिल सकती है। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग है और जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
लकी मंत्र: हनुमान चालीसा का पाठ करें
भाग्य प्रतिशत: 82%
वृषभ राशि (Taurus) – सम्मान और शोहरत का दिन
आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में मुनाफा होगा और आपकी प्लानिंग सफल होगी। छात्र उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
लकी उपाय: दुर्गा सप्तशती के दूसरे अध्याय का पाठ करें
भाग्य प्रतिशत: 91%
मिथुन राशि (Gemini) – धैर्य से स्थिति सँभालें
थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहें लेकिन आपकी कार्यकुशलता आपको संभाले रखेगी। प्रॉपर्टी विवाद सुलझ सकता है।
लकी मंत्र: गायत्री मंत्र का जप करें
भाग्य प्रतिशत: 81%
कर्क राशि (Cancer) – बड़ा अवसर मिलने वाला है
नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ की संभावना है। उच्च पदाधिकारी से लाभ होगा। संतान और लव लाइफ दोनों ही आपके पक्ष में हैं।
लकी पाठ: दुर्गा के 32 नामों का स्तोत्र पढ़ें
भाग्य प्रतिशत: 89%
सिंह राशि (Leo) – सावधानी रखें, पर लाभ भी मिलेगा
थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। जोखिम भरे कार्यों से बचें लेकिन व्यापार में बढ़िया लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी।
लकी उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें
भाग्य प्रतिशत: 64%
कन्या राशि (Virgo) – परिवार संग एंटरटेनमेंट डे
आज परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बितेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।
लकी उपाय: हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं
भाग्य प्रतिशत: 81%
तुला राशि (Libra) – निवेश से मिलेगा लाभ
पूर्व में किए गए निवेश से आज लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी। नए कार्यों की शुरुआत भी शुभ रहेगी।

लकी पाठ: दुर्गा सप्तशती मध्यम चरित्र पढ़ें
भाग्य प्रतिशत: 84%
वृश्चिक राशि (Scorpio) – शाम होते-होते अच्छा होगा दिन
दिन की शुरुआत में उलझन रह सकती है लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। शिक्षा और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
लकी उपाय: शिव चालीसा और दुर्गा चालीसा का पाठ करें
भाग्य प्रतिशत: 78%
धनु राशि (Sagittarius) – धीरे-धीरे सुधरेगा आर्थिक पक्ष
माता की सेहत पर ध्यान दें। बच्चों से जुड़ी चिंता रहेगी लेकिन आर्थिक रूप से सुधार होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता का योग।
लकी मंत्र: राहु मंत्र का जप करें, माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करें
भाग्य प्रतिशत: 81%
मकर राशि (Capricorn) – लव + करियर दोनों में सफलता
आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग रहेगा और लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा।
लकी उपाय: देवी को लाल कनेर का फूल अर्पित करें
भाग्य प्रतिशत: 88%
कुंभ राशि (Aquarius) – वरिष्ठों का साथ, विरोधियों का मात
सरकारी कार्यों में सफलता और नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आज कुछ नया खरीदने का मन बनेगा।
लकी उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, देवी को गुड़हल चढ़ाएं
भाग्य प्रतिशत: 86%
मीन राशि (Pisces) – संतान से खुशखबरी, व्यापार में मुनाफा
आपकी मेहनत रंग लाएगी। बच्चों की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा और जीवनसाथी के साथ दिन आनंदमय रहेगा।
लकी पाठ: दुर्गा सप्तशती के दूसरे अध्याय का पाठ करें (कवच, कीलक, अर्गला के साथ)
भाग्य प्रतिशत: 90%
आज त्रिग्रह योग और नवरात्रि की ऊर्जा आपको जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊर्जा दे सकती है। सही निर्णय लें, शुभ कार्य करें और अपने भाग्य को जागृत करें।