“हैंडपंप से पाइपलाइन तक: योगी के 9 साल में बदला UP या बदली कहानी?”

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश की राजनीति में पानी अब सिर्फ जीवन नहीं, ‘नैरेटिव’ भी बन चुका है। एक तरफ सरकार दावा कर रही है कि गांव-गांव तक शुद्ध पानी पहुंचा, दूसरी तरफ सवाल उठ रहे हैं क्या पाइपलाइन से पानी आया या सिर्फ वादों की धार बह रही है?

9 साल का रिपोर्ट कार्ड: वादों का वजन या हकीकत का असर?

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने 9 साल पूरे होने पर अपनी सरकार की उपलब्धियों का खाका पेश किया। उन्होंने साफ कहा—सरकार Narendra Modi के विजन को जमीन पर उतारने के मिशन पर है।

लेकिन राजनीति में ‘विजन’ अक्सर स्लाइड्स पर चमकता है… जमीन पर उसकी रोशनी कितनी पहुंची, यही असली सवाल है।

जल जीवन मिशन: पाइपलाइन में विकास या डेटा में चमक?

सरकार का दावा है कि 1,05,000 से ज्यादा राजस्व गांवों में से 10,000+ गांवों तक पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल पहुंच चुका है। यह आंकड़ा सुनने में impressive है, लेकिन गांवों में रहने वाले लोग पूछ रहे हैं “नल तो लगा है, पर क्या पानी भी आता है?”

केंद्रीय मंत्री C. R. Patil की मौजूदगी में हुए MoU को सरकार ‘गेम चेंजर’ बता रही है। पर जमीनी रिपोर्टिंग कहती है गेम अभी भी जारी है।

बीमारियों पर ब्रेक या आंकड़ों का मेकअप?

सरकार का दावा है कि स्वच्छ पानी और शौचालयों के कारण इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों में भारी कमी आई है। पूर्वी यूपी, जहां कभी हर साल हजारों मौतें होती थीं, वहां अब आंकड़े ‘लगभग शून्य’ बताए जा रहे हैं।

यह बदलाव अगर सच है, तो यह ऐतिहासिक है। अगर आधा सच है, तो यह खतरनाक है।

पॉलिटिकल एक्सपर्ट का नजरिया: कहानी में ट्विस्ट बाकी है

राजनीतिक विश्लेषक Surendra Dubey कहते हैं:
“सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर जरूर खड़ा किया है, लेकिन असली परीक्षा उसका मेंटेनेंस है। पाइपलाइन बनाना आसान है, उसमें रोज पानी चलाना सबसे कठिन।”

मतलब साफ है चुनाव से पहले ‘टंकी’ दिखती है, चुनाव के बाद ‘टंकी खाली’ भी दिख सकती है।

पुराना UP vs नया UP: कहानी कितनी बदली?

पहले गांवों में लोग हैंडपंप, तालाब और नदियों के भरोसे थे। पानी था, लेकिन साफ नहीं था। आज पाइपलाइन है, लेकिन सवाल है क्या भरोसा भी आया?

सरकार ने ठेकेदारों को 10 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी दी है। यानी अगर सिस्टम फेल हुआ, तो बहाना नहीं चलेगा।

विकास की पाइपलाइन में लीकेज कहां है?

राजनीति में हर सरकार अपनी कहानी को ‘success story’ बनाकर बेचती है। पर जनता अब दर्शक नहीं, जज बन चुकी है। वो पूछ रही है 
“पानी आया या सिर्फ बयान?”

दीदी का ‘291 वाला दांव’: भवानीपुर में फिर भिड़ंत, इस बार हिसाब बराबर?

Related posts

Leave a Comment