कोहरा गया, स्पीड आई! यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर 100 की रफ्तार

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

सर्दियों के घने कोहरे के बाद अब Yamuna Expressway पर स्पीड लिमिट को फिर से सामान्य कर दिया गया है। 15 फरवरी की रात 12 बजे से लागू नियमों के मुताबिक हल्के वाहन अब 100 किमी/घंटा। भारी वाहन 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे।

यानी ब्रेक से हटकर अब फिर एक्सीलेरेटर पर भरोसा लेकिन समझदारी के साथ।

क्यों घटाई गई थी स्पीड?

सर्दियों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम हो जाती है। यमुना किनारे होने के कारण इस एक्सप्रेसवे पर धुंध का असर ज्यादा रहता है। कम दृश्यता के दौरान हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने अस्थायी तौर पर स्पीड लिमिट घटाई थी। अब मौसम साफ होने के बाद पुरानी लिमिट बहाल कर दी गई है।

165 किमी का हाई-स्पीड कॉरिडोर

यह एक्सप्रेसवे परी चौक (ग्रेटर नोएडा) से लेकर आगरा तक करीब 165 किमी लंबा है। यह गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों से होकर गुजरता है।

दिल्ली-एनसीआर से ताज नगरी तक की यात्रा का यह सबसे तेज रूट माना जाता है।

स्पीड लिमिट बढ़ी, लेकिन जिम्मेदारी भी

100 की स्पीड मिली है, 200 की हिम्मत नहीं। स्पीड लिमिट बहाल होने का मतलब यह नहीं कि लापरवाही की छूट है। ओवरस्पीडिंग, अचानक लेन बदलना और मोबाइल का इस्तेमाल हादसों की बड़ी वजह बनते हैं।

याद रखिए  एक्सप्रेसवे हाई-स्पीड है, हाई-रिस्क नहीं होना चाहिए। मौसम के साथ नियम बदलते हैं, लेकिन सुरक्षा का सिद्धांत स्थायी रहता है। अब जब विजिबिलिटी बेहतर है, तो यात्रा तेज जरूर होगी पर safe driving ही असली destination है।

हाईवे पर उतरा PM का विमान, 7 मिनट में पार होगा ब्रह्मपुत्र

Related posts

Leave a Comment