आज किसकी किस्मत चमकेगी? पढ़िए सभी 12 राशियों का ताज़ा राशिफल

पंचांग के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष राशि – पुराना कर्ज और नई शुरुआत

आज मेष राशि वालों को कोई पुराना लेन-देन समय पर चुकाना पड़ सकता है। साथ ही, दिन धर्म और अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत हो सकता है। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे और कामकाज में भी अच्छी प्रगति करेंगे। ध्यान रखें कि विरोधियों से सतर्क रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। प्रेम जीवन में साथी से सहयोग मिलेगा।

भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: गायत्री चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि – उत्साह और सफलता का दिन

वृषभ राशि के जातकों को आज काम में सफलता मिलेगी और कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। यदि आप स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे, तो आज राहत मिल सकती है। घर में किसी अतिथि के आगमन से वातावरण खुशमिजाज रहेगा। हालांकि पुरानी गलतियाँ सामने आ सकती हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

भाग्य प्रतिशत: 93%
उपाय: पीपल पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

मिथुन राशि – नई संपत्ति के योग, जिम्मेदारियों में वृद्धि

मिथुन राशि वालों के लिए नई संपत्ति मिलने की संभावना है, लेकिन दस्तावेजों की पूरी जांच आवश्यक है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, जिससे समय की कमी हो सकती है और पारिवारिक जीवन पर असर पड़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी कार्ययोजना में थोड़ा लचीलापन रखें।

भाग्य प्रतिशत: 87%
उपाय: गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कर्क राशि – करियर में अच्छी खबर, आत्ममंथन का समय

कर्क राशि के लिए आज का दिन करियर में उन्नति और परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी अच्छी खबर लेकर आएगा। आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। साथ ही, आप अतीत के कार्यों की समीक्षा कर अपनी गलतियाँ सुधारने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: किन्नरों को दान देना शुभ रहेगा।

सिंह राशि – रुके काम पूरे होंगे, सेहत का ध्यान रखें

सिंह राशि के जातकों का कोई पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है। हालांकि काम की अधिकता से थकावट रहेगी। खानपान में परिवर्तन करें और हेल्थ को प्राथमिकता दें। प्रतियोगिता या किसी विशेष अवसर में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। कोई पुराना मित्र मदद कर सकता है।

भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

 कन्या राशि – रचनात्मक ऊर्जा और पारिवारिक संतुलन

आज कन्या राशि के लोग रचनात्मक कार्यों में डूबे रहेंगे। हालांकि पारिवारिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचें। यदि किसी को उधार दिया हुआ पैसा फंसा था, तो उसकी वापसी संभव है। कार्यस्थल पर गड़बड़ी की स्थिति में गुस्से पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

भाग्य प्रतिशत: 79%
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि – नई आमदनी और सेहत में सावधानी

तुला राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, लेकिन मौसम के कारण सेहत प्रभावित हो सकती है। छोटी दूरी की यात्रा संभव है और बच्चों के साथ कुछ अच्छा समय बीतेगा। पुरानी गलती परेशान कर सकती है।

भाग्य प्रतिशत: 83%
उपाय: किताब या कलम का दान करें।

वृश्चिक राशि – कमाई बढ़ेगी, रिश्तों में समझदारी जरूरी

वृश्चिक राशि के जातकों की आज कमाई बढ़ेगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से लाभदायक मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक विवाद में संयम रखें। जीवनसाथी से शिकायतें आ सकती हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी संभव है।

भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि – संपत्ति और सरकारी काम में सफलता

धनु राशि के लिए दिन सुख-सुविधाओं की प्राप्ति का है। कोर्ट-कचहरी या सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में संयम रखना जरूरी है। कोई खास मित्र आपकी मदद कर सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें, लेकिन दिन आनंददायक रहेगा।

भाग्य प्रतिशत: 86%
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

मकर राशि – बड़ी इच्छा पूरी होने का योग

मकर राशि के लिए आज का दिन विशेष फलदायक रहेगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक संबंधों में सहयोग मिलेगा। घर के लिए शॉपिंग और किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में निवेश संभव है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

भाग्य प्रतिशत: 85%
उपाय: दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करें।

कुंभ राशि – नई जिम्मेदारियाँ, जीवनसाथी से समर्थन

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। यात्रा, काम की डेडलाइन और नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी होगा। किसी मित्र को आपकी बात बुरी लग सकती है, बोलने से पहले सोचें।

भाग्य प्रतिशत: 84%
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।

मीन राशि – लाभ, सहयोग और धर्म में रुचि

मीन राशि वालों को आज व्यापार में लाभ मिलेगा। रुकी हुई डील पूरी हो सकती है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे और धर्म, अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। पुण्य कार्यों में भागीदारी संभव है।

भाग्य प्रतिशत: 88%
उपाय: चावल और चीनी का दान करें।

 

Related posts