आज किस्मत देगी साथ या लेगी इम्तिहान? पढ़ें आज का राशिफल!

आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लाया है तो कुछ के लिए चेतावनी। आइए जानें चंद्र राशि के आधार पर लेखक: पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत।

मेष राशि (Aries)

धैर्य रखें, प्रलोभन से बचें
आज का दिन संयम से बिताएं। निवेश सोच-समझकर करें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। प्रमोशन की संभावनाएं थोड़ी धीमी हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

वृष राशि (Taurus)

सोच-समझकर लें फैसले
आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिला सकती है। शिक्षा व करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं। जल्दबाज़ी से बचें।

शुभ रंग: हरा

मिथुन राशि (Gemini)

धन लाभ के साथ व्यस्त दिन
आज धन लाभ हो सकता है, लेकिन खर्च भी अनचाहे रूप से बढ़ेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं।

शुभ रंग: नीला

कर्क राशि (Cancer)

सावधानी से करें लेनदेन
पुरानी समस्याएं सुलझेंगी लेकिन शत्रुओं से सावधान रहें। जीवनसाथी को मनाने की जरूरत पड़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Leo)

मिश्रित परिणाम, रिश्तों में संतुलन रखें
भाई के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। पुराने विवादों को हवा न दें। नई शुरुआत के लिए दिन ठीक है।

शुभ रंग: हरा

कन्या राशि (Virgo)

सकारात्मकता से मिलेगा लाभ
रुके हुए काम पूरे होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में मुनाफा मिलने के संकेत हैं।

शुभ रंग: सफेद

तुला राशि (Libra)

सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, धन वापसी के योग
प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। उधार दिया धन थोड़ी मुश्किल से मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में सफलता तय है।

शुभ रंग: नारंगी

वृश्चिक राशि (Scorpio)

प्रसन्नता और सफलता का दिन
नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकते हैं। ट्रांसफर के योग हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

शुभ रंग: सुनहरा

धनु राशि (Sagittarius)

सम्मान में वृद्धि, योजनाएं सफल
परिवार से सरप्राइज मिल सकता है। विरोधी कमजोर पड़ेंगे। मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

शुभ रंग: लाल

मकर राशि (Capricorn)

आर्थिक निर्णय फायदेमंद रहेंगे
नया काम शुरू करने का सही समय है। सामाजिक क्षेत्र में भी नाम बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

शुभ रंग: नीला

कुंभ राशि (Aquarius)

मन में उलझन, वाणी पर संयम रखें
छोटी बातों पर गुस्से से बचें। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

मीन राशि (Pisces)

व्यवसाय में नुकसान की आशंका
सावधानी से निवेश करें। नौकरी में गुप्त शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। पैतृक संपत्ति का फैसला आपके पक्ष में होगा।

शुभ रंग: हरा

Related posts