Lucknow Mega Flyover: दुबग्गा चौराहे पर बनेगा 305 करोड़ रुपये का फ्लाईओवर, 4 लाख लोगों को जाम से मिलेगी राहत

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल दुबग्गा चौराहे पर जल्द ही 305.31 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक फ्लाईओवर का निर्माण होगा। परियोजना को प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मिल चुकी है। फ्लाईओवर बनने के बाद करीब चार लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने प्रस्तावित फ्लाईओवर स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के निर्देश…

Read More