रामलला के भोग में अब चढ़ेगा देशी गाय का दूध-दही और घी, मंदिर परिसर में 10 गायों से शुरू होगा गोसदन

अयोध्या: राम मंदिर में रामलला की दैनिक सेवा, पूजन और भोग-प्रसाद के लिए अब परिसर में ही देशी गाय का शुद्ध दूध, दही और घी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में गोसदन बनाने का फैसला किया है। ‘श्रीराम निवास’ के पास इसके लिए जगह चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। गोवंश की देखभाल के लिए यहां आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। गोसदन की शुरुआत भारतीय नस्ल की आठ से दस गायों के साथ होगी। यहां केवल देशी नस्ल…

Read More