श्रीनगर: इस वर्ष की श्री अमरनाथ जी वार्षिक तीर्थयात्रा केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक नई मिसाल बन रही है। संबंधित अधिकारी और वेस्ट मैनेजमेंट विशेषज्ञ मिलकर इसे देश की पहली ‘जीरो-लैंडफिल’ तीर्थयात्रा बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उद्देश्य यह है कि यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाला एक भी ग्राम कचरा लैंडफिल तक न पहुंचे और उसे पूरी तरह संसाधन में बदला जाए। कचरे को बनाया जा रहा संसाधन यात्रा के दौरान उत्पन्न ठोस और जैविक कचरे का वैज्ञानिक…
Read MoreTag: अमरनाथ यात्रा 2026
अमरनाथ यात्रा में बड़ा बदलाव! पॉलीथिन लेकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री, श्रद्धालुओं को फ्री में दिए जाएंगे कपड़े के थैले
जम्मू: इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने बड़े कदम उठाए हैं। यात्रा मार्ग पर पॉलीथिन बैग, थर्माकोल और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है, ताकि यात्रा के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य और स्वच्छता प्रभावित न हो। यात्रा के दौरान बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से लेकर पवित्र गुफा तक किसी भी श्रद्धालु को पॉलीथिन बैग ले…
Read Moreअमरनाथ यात्रा 2026: डीजीपी ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान, 24 घंटे हाई अलर्ट पर सभी एजेंसियां, फूलप्रूफ प्लान तैयार
श्रीनगर: श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा मार्गों की सुरक्षा, बलों की तैनाती और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने की। इस दौरान उन्होंने अमरनाथ यात्रा से जुड़ी सुरक्षा तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की और मौजूदा व्यवस्थाओं का आकलन किया।…
Read Moreअमरनाथ यात्रा 2026 के लिए 122 लंगरों को मंजूरी, पंजाब सबसे आगे; हरियाणा और दिल्ली के भी दर्जनों भंडारे लगेंगे
जम्मू: आगामी श्री अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस वर्ष यात्रा मार्ग पर 122 लंगर संगठनों को मंजूरी प्रदान की गई है। इनमें सबसे अधिक 44 लंगर पंजाब के धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा संचालित किए जाएंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी लंगर सेवा में पंजाब की भागीदारी सबसे ज्यादा रहने वाली है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने पहलगाम और बालटाल मार्ग से लेकर पवित्र गुफा तक लंगर लगाने की अनुमति दी है। स्वीकृत 122 लंगर संगठनों…
Read More