केतन मर्डर केस में नया मोड़! ‘सिया का वकील’ बताने वाले पर भड़का भाई साहिल, धोखे से दस्तखत कराने का लगाया आरोप

पुणे: चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया मोड़ सामने आया है। मामले की आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल के भाई साहिल गोयल ने मीडिया के सामने आकर उन दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनमें एक वकील खुद को सिया का कानूनी प्रतिनिधि बता रहा था। साहिल ने दावा किया है कि संबंधित वकील को उनके परिवार ने नियुक्त ही नहीं किया है। साहिल गोयल ने आरोप लगाया कि खुद को सिया का वकील बताने वाले आशुतोष श्रीवास्तव को परिवार ने अधिकृत नहीं किया है।…

Read More

केतन का पासपोर्ट कैसे हुआ गायब? कैब ड्राइवर के दावे से बढ़ा सस्पेंस, एयरपोर्ट तक की कहानी ने खोले कई सवाल

पुणे: रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत से जुड़े चर्चित मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी से जुड़े आरोपों के बीच अब केतन के रहस्यमय तरीके से गायब हुए पासपोर्ट को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। इस बीच उस कैब के ड्राइवर ने, जिसमें सिया, उसका भाई साहिल और केतन मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे, पूरी यात्रा को लेकर कई महत्वपूर्ण दावे किए हैं। कैब में बैठने को लेकर हुआ था विवाद कैब चालक वैभव…

Read More

पुणे मर्डर केस में नया दावा: ‘विग और गंजेपन’ को लेकर नाराज थी मंगेतर? जांच में सामने आए चौंकाने वाले पहलू

पुणे: महाराष्ट्र के चर्चित लोहागढ़ मर्डर केस की जांच में लगातार नए दावे और जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या कथित तौर पर उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके करीबी चेतन चौधरी की साजिश का हिस्सा थी। अब जांच के दौरान यह दावा भी सामने आया है कि सिया केतन के गंजेपन और विग पहनने की वजह से शादी नहीं करना चाहती थी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन दावों की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष आना बाकी…

Read More