लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के चलते दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। हालांकि कई शहरों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम तथा कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई…
Read MoreTag: Heavy Rain Alert
अफगानिस्तान में भीषण फ्लैश फ्लड से तबाही, 20 लोगों की मौत; 100 से ज्यादा लापता, बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी
काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान प्रांत में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। नूरिस्तान में सबसे ज्यादा तबाही, लोगों से सतर्क रहने की अपील अफगानिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता यूसुफ हम्माद ने बताया कि बाढ़ का सबसे अधिक असर…
Read Moreदिल्ली-NCR में बारिश से राहत, लेकिन देश के 16 राज्यों पर मौसम का खतरा; यूपी-बिहार समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन देश के कई हिस्सों में मानसून का असर लगातार गंभीर होता जा रहा है। कई राज्यों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, जम्मू-कश्मीर और गुजरात सहित 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी…
Read Moreनागालैंड में बारिश बनी आफत, भीषण भूस्खलन से 8 लोगों की मौत, 12 घायल; मलबे में जारी राहत और बचाव अभियान
कोहिमा: पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नागालैंड के मोन जिले में भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। जिले के कई इलाकों में हुए भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं। प्रशासन के अनुसार अब तक चार शव मलबे से निकाले जा चुके हैं और बाकी लोगों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मोन और तिजित इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित मोन जिले के उपायुक्त वेनयेई कोन्याक के अनुसार…
Read Moreमॉनसून का कहर: दिल्ली में बारिश से बदला मौसम, हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट; 17 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली: देशभर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। लगातार हो रही बारिश से जहां कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई इलाकों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 20 जुलाई को 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले छह से सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह बारिश, आंधी-तूफान के भी आसार सोमवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में…
Read MoreUP Weather Alert: यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 6 दिन गरज-चमक के साथ बारिश; 21-22 जुलाई को भारी वर्षा के संकेत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाए और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं 21 और 22 जुलाई को कई स्थानों पर भारी बारिश होने के भी संकेत दिए गए हैं। पूर्वी यूपी में झमाझम…
Read Moreआज मौसम का डबल अटैक! 7 चक्रवाती सिस्टम एक साथ सक्रिय, IMD का 16 से ज्यादा राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट; 2 इलाकों में रेड वॉर्निंग
नई दिल्ली: देशभर में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार 18 जुलाई के लिए देश के बड़े हिस्से में भारी से अत्यंत भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय वायुमंडल में सात प्रमुख चक्रवाती और ट्रफ प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं, जिसके चलते 16 से अधिक राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने दो क्षेत्रों के लिए अत्यधिक भारी बारिश का रेड…
Read MoreUP Weather Today: यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, लखनऊ-वाराणसी समेत 35 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्नवायु दाब का क्षेत्र मजबूत होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है, जिसके प्रभाव से आज प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लखनऊ, वाराणसी समेत 35 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मीरजापुर, सोनभद्र और चंदौली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गुरुवार दोपहर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की…
Read MoreWeather Alert: दिल्ली-यूपी समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा
नई दिल्ली: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 15 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने का खतरा भी व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है।…
Read More22 राज्यों पर बारिश का बड़ा अलर्ट, यूपी-बिहार में मूसलाधार बरसात की चेतावनी; जानिए दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम हाल
नई दिल्ली: देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय बना हुआ है और कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल राहत की बारिश के आसार बेहद कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार,…
Read More