नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी प्रशासनिक व्यवस्था लागू करते हुए ‘सेंट्रलाइज्ड आईटी इनेबल्ड सर्विसेज’ (सीआईटीईएस) परियोजना के तहत सभी सदस्यों का डाटा एक केंद्रीकृत प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित कर दिया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार, इस बदलाव से ईपीएफओ की सेवाएं अधिक तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक होंगी। नया सिस्टम पुराने मॉडल की जगह लेगा, जिसमें प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय अपना अलग डाटाबेस संचालित करता था। अब देश में कहीं से भी होगी सर्विस रिक्वेस्ट की प्रोसेसिंग सीआईटीईएस लागू…
Read More