Airfare Alert: हवाई सफर हो सकता है और महंगा! 10% बढ़ी विमान ईंधन की कीमत, यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ?

नई दिल्ली: महंगाई से जूझ रहे आम लोगों को अब हवाई यात्रा के मोर्चे पर भी बड़ा झटका लग सकता है। सरकारी तेल कंपनियों ने 9 जून से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन की कीमतों में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। राजधानी दिल्ली में एटीएफ की कीमत 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 1,15,927 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। विमान ईंधन महंगा होने से एयरलाइनों की परिचालन लागत बढ़ गई है, जिसका असर आने वाले दिनों में हवाई टिकटों की कीमतों पर भी दिखाई…

Read More

Bengaluru Airport Incident: उड़ान से पहले IndiGo विमान से टकराया पक्षी, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बेंगलुरु: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6283 उड़ान की तैयारी के दौरान पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद पायलट ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए विमान को एहतियाती जांच के लिए वापस बे में ले जाने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार, पक्षी के टकराने की सूचना मिलते ही विमान की उड़ान रोक दी गई और तकनीकी टीम को जांच के लिए बुलाया गया। इंजीनियरों ने विमान का विस्तृत निरीक्षण किया…

Read More

इंडिगो का बड़ा फैसला: मैनचेस्टर रूट पर बंद होंगी सीधी उड़ानें, यात्रियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। एयरलाइन ने घोषणा की है कि वह 31 अगस्त 2026 से भारत और ब्रिटेन के मैनचेस्टर के बीच संचालित अपनी सीधी उड़ान सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर देगी। कंपनी के इस फैसले से उन यात्रियों की चिंता बढ़ गई है जो इस रूट पर नियमित यात्रा करते हैं। एक साल पूरा होने से पहले बंद होगी सेवा इंडिगो ने भारत से मैनचेस्टर के लिए सीधी उड़ान सेवा जुलाई 2025 में शुरू की…

Read More

कैप्टन सुमित सभरवाल – रिटायरमेंट से पहले आखिरी उड़ान… और आखिरी सांस

एयर इंडिया AI-171 के क्रैश में जान गंवाने वाले कैप्टन सुमित सभरवाल कोई आम पायलट नहीं थे। उनके पास उड़ान का तीन दशकों का अनुभव था और उन्होंने 8,200 घंटे से ज्यादा उड़ान भरी थी। वह सिर्फ पायलट नहीं, बल्कि लाइन ट्रेनिंग कैप्टन भी थे — एक ऐसा सम्मानजनक पद जो केवल सबसे अनुभवी और अनुशासित पायलटों को मिलता है। एयर इंडिया AI-171 हादसा: ATS ने पकड़ा सुराग – DVR मिला रिटायरमेंट के कुछ महीने पहले, प्लान था परिवार संग वक्त बिताने का 60 वर्षीय कैप्टन सभरवाल कुछ ही महीनों…

Read More