तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 5 कर्मचारियों की मौत और 10 की हालत गंभीर; मौके पर मची अफरा-तफरी

तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक निजी फार्मास्युटिकल कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। सत्यवेदु मंडल क्षेत्र के श्री सिटी स्थित टीआईएल हेल्थकेयर फार्मास्युटिकल कंपनी में हुए धमाके में 5 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। धमाके के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बचाव एवं आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने अभी तक हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारियों की पहचान…

Read More