इंदौर-ललितपुर बस की ट्रक से भीषण टक्कर, दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे, 15 से ज्यादा यात्री गंभीर घायल

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले की बीना तहसील के खिमलासा थाना क्षेत्र स्थित पीरघाट में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इंदौर से ललितपुर जा रही एक यात्री बस की सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जबकि ट्रक का केबिन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एफआरवी की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं…

Read More