झांसी में अवैध खनन पर डीएम का बड़ा एक्शन, ताबड़तोड़ छापों के बाद करोड़ों की वसूली के आदेश

झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर): जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन, नियम विरुद्ध खनन, ओवरलोडिंग और स्वीकृत सीमा से अधिक खनिज भंडारण के खिलाफ जिला स्तरीय जांच समिति ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। जांच में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित पट्टाधारकों और भंडारणकर्ताओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश उप खनिज नियमावली-2021 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम-1984 की संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की गई। साथ ही करोड़ों रुपये की धनराशि जमा कराने के आदेश भी जारी किए गए। खनन माफिया और कालाबाजारी करने वालों को सख्त…

Read More