
सोमवार, 28 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार तेजी के साथ सप्ताह की शुरुआत की। सेंसेक्स 1,005 अंक (1.27%) की मजबूती के साथ 80,218.00 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 289 अंक (1.20%) चढ़कर 24,328.00 के स्तर पर पहुंचा।
बैंकिंग, मेटल और फार्मा सेक्टरों में जोरदार खरीदारी देखी गई, वहीं FMCG और IT स्टॉक्स पर हल्का दबाव बना रहा।
सुबह से दिखे थे तेजी के संकेत
सुबह 9:30 बजे ही बाजार ने मजबूती के संकेत दे दिए थे:
सूचकांक | स्थिति (सुबह 9:30 बजे) |
---|---|
सेंसेक्स | +400.7 अंक (79,613.28) |
निफ्टी | +88.65 अंक (24,128.00) |
निफ्टी बैंक | +347.85 अंक (55,011.90) |
मिडकैप 100 | +230.80 अंक (53,801.00) |
स्मॉलकैप 100 | -28.55 अंक (16,518.65) |
विशेष रूप से PSU बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में शुरुआती खरीदारी देखी गई।
अदाणी ग्रुप के शेयरों में उछाल
अदाणी ग्रुप के शेयरों ने भी आज का दिन चमकाया:
कंपनी | अंतिम भाव | बढ़त |
---|---|---|
अदाणी एंटरप्राइजेज | ₹2,369.80 | ₹15.50 (0.66%) |
अदाणी ग्रीन एनर्जी | ₹941.00 | ₹28.45 (3.12%) |
अदाणी टोटल गैस | ₹617.00 | ₹17.00 (2.83%) |
अदाणी पोर्ट्स | ₹1,209.90 | ₹16.90 (1.42%) |
अदाणी पावर | ₹552.75 | ₹3.40 (0.62%) |
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस | ₹925.30 | ₹10.95 (1.20%) |
वैश्विक संकेत भी रहे अनुकूल
डाउ जोंस: +0.05% (40,113.50)
S&P 500: +0.74% (5,525.21)
NASDAQ: +1.26% (17,382.94)
एशियाई बाजार: जापान, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में; सिर्फ चीन में कमजोरी रही।
कांग्रेस नेता का ओछा बयान – इतना समय नहीं कि वह धर्म पूछकर मारेंगे, गरमाई राजनीति
थे संकेत
गिफ्ट निफ्टी में लगभग 110 अंकों के गैप-अप से पहले ही संकेत मिल गए थे कि बाजार मजबूती के साथ खुलेगा। शुक्रवार की गिरावट के बाद यह तेजी टेक्निकल रिकवरी और वैश्विक संकेतों का मिश्रण है।
निवेशकों का भरोसा लौटा
पिछले सप्ताह के अंत की गिरावट के बाद सोमवार को बाजार ने जिस मजबूती से वापसी की है, वह इस बात का संकेत है कि भारतीय बाजार में निवेशकों का भरोसा बरकरार है। खासकर अदाणी समूह के शेयरों और बैंकिंग सेक्टर की रफ्तार ने बाजार को नई ऊंचाई तक पहुंचाया।