धर्म ध्वजा: पीएम मोदी बोले—यह भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का प्रतीक

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

अयोध्या धाम में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराते ही माहौल ऐसा बना जैसे सदियों से बंद पड़ी भावनाओं पर किसी ने “अनलॉक” बटन दबा दिया हो। 191 फीट की ऊंचाई से लहराती यह धर्म ध्वजा 4 किलोमीटर दूर से भी नजर आती है—और सीधे दिल पर प्रभाव डालती है।

पीएम मोदी: धर्म ध्वज सिर्फ ध्वज नहीं, भारतीय सभ्यता का कायाकल्प है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक बताया।
उन्होंने भगवा रंग, सूर्यवंश का चिन्ह, ‘ॐ’ ध्वनि और कोविदारा वृक्ष को रामराज्य के शाश्वत मूल्यों का प्रतीक कहा।

उनके शब्दों में “यह ध्वज संकल्प भी है और सिद्धि भी। यह सैकड़ों वर्षों के संघर्ष की गाथा का साकार रूप है। आने वाली हजारों शताब्दियों तक यह भगवान राम के मूल्यों का उद्घोष करता रहेगा।”

संदेश साफ—सत्य ही धर्म है। न पीड़ा हो, न भेदभाव; सबके जीवन में शांति, सुख और समृद्धि।

“सदियों के घाव भर रहे हैं”—पीएम मोदी बोले, आज पूर्णाहुति का दिन

पीएम मोदी ने कहा कि जैसे ही धर्म ध्वजा शिखर पर लहराई, ऐसा लगा मानो सदियों की वेदना को आज विश्राम मिल गया। 500 वर्षों से चल रहे संघर्ष, इंतजार और आस्था की अग्नि को आज पूर्णाहुति मिली है। उन्होंने धर्म ध्वजा को “श्रीराम की ऊर्जा का प्रतीक” बताया—जो अब भव्य मंदिर के शिखर पर स्थायी रूप से स्थापित है।

कारीगरों के सम्मान में पीएम मोदी का प्रणाम

प्रधानমন্ত্রী ने उन सभी कारीगरों, शिल्पियों और कर्मयोगियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस महान कार्य को संभव बनाया।

उनका संदेश दिल छू लेने वाला था “जो ध्वजा आज फहराई गई है, वह ‘प्राण जाए पर वचन न जाए’ की प्रेरणा देगी। यह ध्वज श्रीराम के आदर्शों का उद्घोष करेगा।”

आज भारत और विश्व भर के राम भक्तों में एक द्वितीय संतोष, असीम श्रद्धा और अलौकिक आनंद दिखाई दिया।

योगी आदित्यनाथ: यह नए युग का सूत्रपात है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण 140 करोड़ भारतीयों की आस्था और स्वाभिमान का जीता-जागता प्रतीक है।

योगी का बयान भी उतना ही भावनात्मक “यह ध्वजा प्रमाण है कि धर्म का प्रकाश अमर है। रामराज्य के सिद्धांत कालातीत हैं। 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व से जो आस्था जगी थी, वह आज भव्य राम मंदिर के रूप में फलीभूत हो रही है।”

उन्होंने ध्वजारोहण को “नए युग के शुभारंभ” का सूत्रपात बताया।

भगवा ध्वज—सत्य, धर्म, निष्ठा और राष्ट्र धर्म का प्रतीक

धर्म ध्वजा एक समकोण त्रिभुजाकार ध्वज है—

  • 10 फीट ऊंचा
  • 20 फीट लंबा
  • सूर्य की तेजस्वी छवि
  • कोविदारा वृक्ष का पवित्र चिन्ह

यह ध्वज न केवल रामराज्य की आदर्श परंपरा का प्रतीक है, बल्कि भारत की आध्यात्मिक पहचान का भी प्रतिनिधि है।

वास्तव में… आज अयोध्या में सिर्फ एक ध्वजा नहीं फहराई—बल्कि भावनाओं का इतिहास लहराया

सदियों से जिसका इंतजार था… जिसके लिए संघर्ष, आंदोलन, तप और बलिदान हुए… वह क्षण आज ध्वजारोहण के साथ अमर हो गया। आज का दिन सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था का राष्ट्रीय उत्सव बन गया।

सेना को फ्री हैंड मिलता… पाकिस्तान में तिरंगा, और भारत में गर्मा-गर्म सियासत

Related posts

Leave a Comment