तलाक से तकरार तक… फिर ‘सब अच्छा है’! Prateek-Aparna की सुलह

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

मुलायम परिवार की अंदरूनी खटपट को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लगता दिख रहा है। प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच सुलह हो गई है, और इसकी पुष्टि खुद प्रतीक यादव के सोशल मीडिया पोस्ट से हुई है।

बुधवार (28 जनवरी) दोपहर को प्रतीक यादव ने Instagram पर अपर्णा यादव के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसने सियासी और सोशल मीडिया हलकों में हलचल मचा दी।

Instagram पोस्ट ने बदला पूरा नैरेटिव

तस्वीर के साथ प्रतीक यादव ने लिखा—

“सब अच्छा है। वो चैंपियन होते हैं जो अपनी पर्सनल/प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।”

इस एक लाइन ने ही साफ कर दिया कि दोनों के बीच चल रहा विवाद अब थमता नजर आ रहा है। तलाक की चर्चाओं पर भी फिलहाल ब्रेक लग गया है।

तलाक की घोषणा के बाद बदले हालात

कुछ दिन पहले तक हालात बिल्कुल उलट थे। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर अपर्णा यादव से तलाक लेने की घोषणा करते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने अपर्णा को “स्वार्थी” बताते हुए कहा था कि वह सिर्फ मशहूर होना चाहती हैं।

उस पोस्ट में प्रतीक ने यहां तक कहा था कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और अपर्णा को इसकी कोई परवाह नहीं।

मुलायम परिवार में दिखी थी दरार

प्रतीक यादव के उस बयान के बाद मुलायम परिवार की अंदरूनी फूट खुलकर सामने आ गई थी, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। विपक्ष से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं तक हर कोई इस पारिवारिक विवाद पर नजर बनाए हुए था।

अब ‘सब ठीक है’ का संदेश

हालिया पोस्ट के जरिए प्रतीक यादव ने साफ संकेत दे दिया है कि पुरानी बातों पर अब विराम लगाया जा चुका है। फोटो और कैप्शन दोनों ही यह बताने के लिए काफी हैं कि मामला फिलहाल शांत हो गया है।

हालांकि, आगे क्या होगा—इस पर सबकी निगाहें बनी हुई हैं, लेकिन इतना तय है कि एक Instagram पोस्ट ने पूरे विवाद का रुख बदल दिया

अब Deal पक्की! EU के साथ हाथ मिलाते ही भारत को मिला Global Boost

Related posts

Leave a Comment