
बोधगया की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए 4 करोड़ घरों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बिहार में 31 लाख और गया में 2 लाख लोगों को घर मिल चुके हैं।
“गरीबों को सिर्फ छत नहीं, स्वाभिमान मिल रहा है—बिजली, पानी, और सुरक्षा से।” – पीएम मोदी
युवाओं को साधने की कोशिश: ₹15,000 प्रोत्साहन योजना का ऐलान
निजी क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं के लिए ₹15,000 की प्रोत्साहन राशि देने की योजना का जिक्र कर मोदी ने युवा वोटर्स को सीधा संदेश दिया। यह स्कीम नए रोजगार मॉडल का हिस्सा होगी, जिससे स्टार्टअप और स्किल्ड युवाओं को फायदा मिलेगा।
राष्ट्रवाद और सुरक्षा: दुश्मन को चेतावनी
अपने भाषण में पीएम ने आतंकवाद और पाकिस्तान का मुद्दा उठाते हुए कहा:
“भारतीय मिसाइलें इतनी ताकतवर हैं कि दुश्मन का कोई ड्रोन या मिसाइल भारत की सीमा में नहीं आ सका।”
उन्होंने पहलगाम हमले का बदला लेने का ज़िक्र कर राष्ट्रीय सुरक्षा को मुख्य एजेंडा बनाया।
13,000 करोड़ की विकास योजनाएं: बोधगया से सौगात
-
मोकामा-सिमरिया पुल: देश का सबसे चौड़ा 6-लेन पुल, जो 100 किमी दूरी कम करेगा।
-
बुद्ध सर्किट ट्रेन: पर्यटन और धार्मिक महत्व को बढ़ावा।
“हम विकास की राजनीति करते हैं, विपक्ष वोट बैंक की!” – मोदी का तंज
भ्रष्टाचार पर सख्त कानून का ऐलान
पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा:
“अब अगर कोई PM या CM जेल जाता है तो 31 दिनों में उसकी कुर्सी जाएगी।”
यह संदेश ‘लालटेन युग’ बनाम नयी सरकार की तुलना के रूप में सामने आया।
घुसपैठियों पर हमला: राष्ट्रवादी वोट बैंक को साधना
उन्होंने कहा कि युवाओं के हक पर कोई घुसपैठिया कब्जा नहीं कर पाएगा। यह बयान राजनीतिक ध्रुवीकरण और एनडीए की राष्ट्रवादी छवि को और मजबूत करने की कोशिश थी।
एनडीए की एकजुटता और विपक्ष पर कटाक्ष
मंच पर नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी ने भी केंद्र की योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार का भविष्य केवल एनडीए के साथ सुरक्षित है।
नीतीश ने नौकरी और रोजगार की बड़ी घोषणाएं कर युवाओं को साधा।
बिहार चुनाव का ट्रेलर: बोधगया से एक तीर, दो निशाने
प्रधानमंत्री की रैली में साफ झलकता है कि बिहार में विकास बनाम भ्रष्टाचार और राष्ट्रवाद बनाम घुसपैठ की लड़ाई लड़ी जाएगी।
मोदी का संदेश स्पष्ट: “13 हजार करोड़ की सौगात लो, लेकिन लालटेन युग में मत लौटो।”
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार: भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप
