
जिस मुकाबले के लिए दुनिया भर के क्रिकेट फैंस महीनों से calendar पर circle लगा चुके थे, उसी मैच से पाकिस्तान ने ऐन मौके पर किनारा कर लिया। T20 World Cup 2026 शुरू होने में अब गिनती के दिन बचे हैं, लेकिन PCB ने 15 फरवरी को होने वाले India vs Pakistan मुकाबले का बहिष्कार कर पूरे टूर्नामेंट पर ही सवालिया निशान लगा दिया है।
ये फैसला सिर्फ एक मैच छोड़ने का नहीं, बल्कि World Cricket की सबसे बड़ी rivalry से भागने जैसा माना जा रहा है। Dubai से लेकर Delhi और Islamabad तक, हर जगह एक ही सवाल गूंज रहा है — “Pakistan ने खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी क्यों मारी?”
“Government Order” या Cricket से Escape?
कई दिनों से suspense बना हुआ था कि Pakistan टीम India आएगी या नहीं। आखिरकार 1 फरवरी को PCB ने अपना रुख साफ कर दिया, “बाकी मैच खेलेंगे, लेकिन India के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेंगे।”
PCB ने इसके पीछे सरकारी आदेश का हवाला दिया। लेकिन cricket experts इसे diplomatic excuse मान रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि अगर World Cup खेलना था, तो शेड्यूल स्वीकार ही क्यों किया गया?
इस फैसले से सबसे बड़ा झटका उन लाखों fans को लगा है, जिन्होंने India-Pakistan clash के लिए महंगे tickets और travel bookings कर रखे थे।
ICC का गुस्सा सातवें आसमान पर
PCB के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ICC ने बेहद सख्त स्टैंड लिया। एक आधिकारिक बयान में ICC ने साफ कहा कि “Global tournament में कोई भी board अपनी मर्जी से नियम नहीं बदल सकता।”
ICC का मानना है कि PCB ने binding participation agreement का उल्लंघन किया है। Cricket को politics का hostage बनाना ICC को बिल्कुल मंजूर नहीं।

Pakistan Cricket का फंड अब खतरे में?
Cricket corridors से आ रही खबरों के मुताबिक, अगर PCB अपने फैसले पर अड़ा रहता है तो Pakistan का सालाना ₹350 करोड़ ICC revenue रोका जा सकता है। Broadcasters को India-Pakistan मैच से होने वाले करीब ₹200 करोड़ नुकसान की भरपाई PCB से हो सकती है।
Extreme case में Pakistan को पूरे World Cup से बाहर किया जा सकता है। Foreign players भविष्य में PSL खेलने से भी कतराएंगे।
यानि एक मैच से बचने की जिद में पूरे Pakistan Cricket ecosystem को खतरे में डाला जा रहा है।
“Boundary से नहीं, Boardroom से हार गया Pakistan!”
Budget से पहले Gas Bomb! होटल-ढाबों की रसोई महंगी, घरों में राहत
