“ऑपरेशन पिंपल”: कुपवाड़ा में सेना का surgical जवाब, दो आतंकी ढेर

अजमल शाह
अजमल शाह

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले में भारतीय सेना ने फिर दिखाया कि बॉर्डर पर दुश्मन की हर हरकत पर बारीक नज़र रखी जाती है। सेना ने शनिवार को दो घुसपैठियों को मार गिराया, और इस सफल कार्रवाई का नाम दिया गया — “ऑपरेशन पिंपल”
सेना के चिनार कोर ने बताया कि अब भी इलाके की कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है, ताकि कोई आतंकी छिपा न रह जाए।

इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद एक्शन मोड में सेना

सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला था कि कुछ आतंकियों ने केरन सेक्टर के रास्ते से घुसपैठ की है।
बस फिर क्या था — सेना ने बिजली की रफ्तार से जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही आतंकियों की मूवमेंट देखी गई, सेना ने पूरे इलाके को कॉरडन ऑफ कर लिया। आतंकियों ने फायरिंग की — लेकिन भारतीय सेना ने जवाब उसी भाषा में दिया, और दोनों घुसपैठिए मौके पर ढेर हो गए।

अब पुलिस भी एक्शन में – जेलों और सिम कार्ड विक्रेताओं की जांच

सिर्फ फील्ड ऑपरेशन ही नहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस भी मोर्चे पर है। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने जेलों में बंदियों की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता चल सके कि कहीं अंदर से कोई कनेक्शन या डिवाइस कम्युनिकेशन तो नहीं हुआ।
वहीं, जम्मू जिले में पुलिस ने सिम कार्ड विक्रेताओं पर धावा बोला, और अब तक 70 से ज़्यादा ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है।

डोडा पुलिस की दबिश और सुरक्षा का नया खाका

डोडा में भी पुलिस एक्शन मूड में है — मारे गए आतंकियों के ठिकानों और मुठभेड़ स्थलों की जमकर तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, अब आतंकियों को “स्लीपिंग सेल” तक ट्रैक करने की कवायद शुरू हो चुकी है।
एक सीनियर अधिकारी ने कहा, “यह सिर्फ एक एनकाउंटर नहीं — यह आतंक के नेटवर्क पर surgical strike है।”

लगता है आतंकियों ने ‘ऑपरेशन पिंपल’ को हल्के में ले लिया था — लेकिन भूल गए कि ये ‘पिंपल’ नहीं, भारतीय सेना का प्रेशर पॉइंट था — जो फूटते ही आतंक का चेहरा लाल कर गया!

राहुल का ‘H-Files’! वोट चोरी का खुलासा, ब्राजीलियन मॉडल पर राजनीति

Related posts

Leave a Comment