हे भगवान! तार-तार हुआ बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता, चाकू से कर दिया पिता के गुप्तांग पर वार…

मुंबई। बेटी और पिता का रिश्ता बेहद पवित्र माना गया है लेकिन अगर यही रिश्ता शर्मसार हो जाए तो क्या कहा जा सकता है इतना ही नहीं बल्कि इंसानियत से भी भरोसा उठने लगता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला मुंबई से सटे नालासोपारा से सामने आया है। यहां अपने पिता के यौन उत्पीड़न से परेशान होकर एक बेटी ने उसके गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया।

सौतेले पिता पर बेटी ने चाकू से किया हमला

पिता द्वारा किए जा रहे यौन उत्पीड़न से तंग आकर बेटी ने अपने सौतेले पिता पर चाकू से हमला कर दिया। लड़की ने पिता के गुप्तांग पर भी हमला किया। फिलहाल पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है और घायल सौतेले पिता को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मुंबई से सटे नालासोपारा में हुई है। यहां सौतेले पिता के लगातार एक साल से शारीरिक शोषण से तंग आकर 24 वर्षीय बेटी ने चाकू से हमला कर दिया। लड़की ने सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। इस हमले के बाद आरोपी बेटी खून से लथपथ चाकू लेकर सड़क पर खड़ी हो गई जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

वहीं पुलिस ने बताया कि लड़की की मां ने दूसरी शादी की थी और उसका सौतेला पिता लगभग पिछले 1 साल से लड़की के साथ शारीरिक शोषण कर रहा था। इसके बाद तंग आकर लड़की ने यह कदम उठा लिया। सोमवार की दोपहर लड़की ने अपने सौतेले पिता की आंख पर पट्टी बांधकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान हमले में बेटी ने सौतेले पिता के प्राइवेट पार्ट पर भी कई वार किये। पिता बाहर की तरफ भागा लेकिन लड़की ने बाहर भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और वह हमले पर हमला करती रही।

फिलहाल लड़की पुलिस की हिरासत में है। वहीं पुलिस का कहना है कि लड़की के बयान के आधार पर पिता के ऊपर भी मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की पर भी FIR रजिस्टर कर ली गई है।

Related posts